ताज़ा खबर
• ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को• न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान• सदका-ए-जारीया है वृक्ष रोपण: मौलाना रमजान अमजदी• गोंडा: बुज़ुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या• मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन कामिल मिस्बाही को जामिया का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया• सहजनवा: अचानक पलट गई स्कूल की बस, 25 से 30 बच्चे थे सवार• यूपी में आज से 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी• तेज़ रफ़्तार कार ने मार टक्कर, एक की मौत, दो घायल• गोरखपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री डा० संजय निषाद को अब एमपी-एमएलए कोर्ट से समन, तीन दिन में हाजिर होने का निर्देश• ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

इस्लाम के पांच प्रमुख स्तम्भों में से एक है रोज़ा

📅 11-04-2022 09:36 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
धार्मिक

रमज़ान का पवित्र महीना चल रहा है. इस्लामी मान्यता के अनुसार यह महीना इस्लाम धर्म के अनुयायियों के लिए अति महत्वपूर्ण है. हिजरी कैलेंडर के अनुसार रमज़ान साल का नौंवा महीना है जो बड़ी फजीलत वाला है. इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह की इबादत पूजा करते हैं, तीस दिनों का रोज़ा रखते हैं. रोज़े के साथ साथ रात की बीस रकात की तरावीह, घरों और मस्जिदों में कुरान की तिलावत, सदका, ज़कात, दुआ, नफिल नमाज़ की पाबंदी के अलावा सभी बड़े एवं छोटे गुनाहों और ग़लत कार्यों से खुद को दूर कर लेते हैं.पैगंबर ए इस्लाम और आखिरी नबी हजरत मुहम्मद ने रोजेदार के हक में बशारत सुनाते हुए फरमाया है कि रोज़े दार के हिस्से में दो खुशियां हैं.फरमाते हैं कि जो लोग रमज़ान के पवित्र महीने में पूरे ईमानदारी और खुशुअ खुज़ुअ और बताये गये तरीके के अनुसार रोज़े रखता है उन रोजेदारों के लिए दो खुशियां हैं.

एक ख़ुशी रोजेदार को उस समय मिलती है जब एक रोजेदार दिन भर की भूक और प्यास को बर्दाश्त करने के बाद शाम को सूर्यास्त के समय खाने यानी इफ्तार की लज्जत से aasuda होता है.

इसी प्रकार दूसरी खुशी उस समय प्राप्त होती है जब एक रोज़े दार, एक ईमान वाला व्यक्ती जिसने रमजान के रोज़े केवल अपने खुदा की raja के लिए रखा था तब उसे आखेरत में अपने रब के दीदार के समय प्राप्त होगी.

इस्लामी महीनों में रमजान को सबसे अधिक महत्व वाला महीना माना गया है, इसी महीने में अल्लाह ने अपने बंदों से अनेक इनआमात, रहमत, बरकत और दौज़ख से निजात देना का वादा भी किया है,साथ ही इसी महीने में सभी प्रकार की नेकी अच्छे कार्य और इबादत का अजर बदल भी बढ़ा देने का वादा किया गया है.तीन अशरौं में बंटा है रमजानइस्लाम धर्म के मानने वालों के अनुसार पूरे रमजान को तीन भागों में बांटा गया है, हर भाग दस दिन का होता है और दस दिन के हिस्से को अथवा दस को अरबी में अशरा कहते हैं. तीनों अशरे का अलग महत्व है और अलग अलग कार्य तथा अजर से जुड़ा हुआ है. तीसरे अशरे में लोग एअतकाफ के लिए मस्जिद में बैठते हैं और चांद दिखने पर बाहर आते हैं.रोज़े की महत्व और इसकी फजीलत के कई कारण हैं जैसे

रोज़े में रिया कारी का कोई दखल नहीं

रोजा लोगों से छुपा होता है

जन्नत का दरवाजा खुलना और दौज़ख का बंद होना

नेकीयों का भाव बढ़ जाना

सरकश शैतान का कैद कर लिया जाना

जन्नत का एक दरवाजा केवल रोजेदार के लिए मखसुस करना

रमजान अल्लाह का महीना होनाइसके अलावा इस्लामी किताबों में रमजान मुबारक और इसकी फजीलत व अहमियत के संबंध में बहुत सारी बातें बताई गई हैं.रमजान के इस पवित्र महीने में इसकी तमाम फजीलतौं को देखते हुए मुसलमानों को इस महीने में इबादत का खास ख्याल रखना चाहिए और समय का एक पल भी बर्बाद करने से बचना चाहिए.एक जगह हदीस में लिखा है किनबी हजरत मुहम्मद फरमाते हैं कि,'' जिसने रमजान में ईमान की हालत में सवाब की नीयत से क़याम किया तो उसके पिछले सारे गुनाह माफ़ कर दिए गए ''.

लेखक: असलम आजाद

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

⭐ Star Reporter ★★★★★
अ

अबु शहमा अंसारी

📍 Faizabad

📰 335 Posts👁 88 Readers📊 0.3 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

Muharram-ul-Haraam and how to celebrate it

Islamic New Year; A self review day

फरवरी में उर्स-ए-पाक व शब-ए-मेराज की रहेगी बहार

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 117 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 77 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 66 Views

WA