ताज़ा खबर
• ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को• न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान• सदका-ए-जारीया है वृक्ष रोपण: मौलाना रमजान अमजदी• गोंडा: बुज़ुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या• मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन कामिल मिस्बाही को जामिया का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया• सहजनवा: अचानक पलट गई स्कूल की बस, 25 से 30 बच्चे थे सवार• यूपी में आज से 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी• तेज़ रफ़्तार कार ने मार टक्कर, एक की मौत, दो घायल• गोरखपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री डा० संजय निषाद को अब एमपी-एमएलए कोर्ट से समन, तीन दिन में हाजिर होने का निर्देश• ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

फरवरी में उर्स-ए-पाक व शब-ए-मेराज की रहेगी बहार

📅 02-02-2022 02:40 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
धार्मिक

गोरखपुर। इस्लामी कैलेंडर का सातवां महीना रजब है। चांद के दीदार के साथ माहे रजब का आगाज़ 3 या 4 फरवरी से होने वाला है। कारी मो. अनस रज़वी ने बताया कि इस माह में देश-विदेश की तमाम मुक़द्दस हस्तियों का उर्स-ए-पाक अकीदत के साथ मनाया जाएगा। माहे रजब की 27 तारीख़ को शब-ए-मेराज की मुक़द्दस रात है।‌ जिसमें मुसलमान पूरी रात अल्लाह की इबादत कर दुआ मांगेंगे। मस्जिद व घरों में क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत होगी। वहीं 13 रजब को मुसलमानों के चौथे ख़लीफा अमीरुल मोमिनीन हज़रत सैयदना अली रदियल्लाहु अन्हु का जन्मदिवस मनाया जाएगा।

हाफ़िज़ महमूद रज़ा क़ादरी ने बताया कि शहर की कई मस्जिदों में शब-ए-मेराज के मौके पर महफ़िल सजेगी। जिसमें अल्लाह व रसूल का जिक्र होगा। इस माह में मुक़द्दस हस्तियों का उर्स-ए-पाक भी मनाया जाएगा। क़ुरआन ख़्वानी, फातिहा ख़्वानी व दुआ ख़्वानी कर खिराज-ए-अकीदत पेश किया जाएगा।

हाफ़िज़ रहमत अली निज़ामी ने बताया कि इस माह शब-ए-मेराज व मुक़द्दस हस्तियों के जीवन पर प्रकाश डाल उनके नक्शेकदम पर चलने का संकल्प लिया जाएगा। घरों व मस्जिदों में भी फातिहा ख़्वानी होगी।

इन मुक़द्दस हस्तियों का मनाया जाएगा उर्स-ए-पाक

3 रजब को हज़रत ख़्वाजा उवैस करनी अलैहिर्रहमां, 5 रजब को हज़रत ख़्वाजा हसन बसरी अलैहिर्रहमां, 6 रजब को हज़रत ख़्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती अजमेरी (ख़्वाजा ग़रीब नवाज़) अलैहिर्रहमां, 9 रजब को हज़रत शैख़ शम्सुद्दीन तबरेजी अलैहिर्रहमां, 12 रजब को सहाबी-ए-रसूल हज़रत सैयदना अब्बास इब्ने अब्दुल मुत्तलिब रदियल्लाहु अन्हु, 13 रजब कोहज़रत इमाम अबू ईसा मोहम्मद बिन ईसा तिर्मिजी अलैहिर्रहमां, 14 रजब को उम्मुल मोमिनीन हज़रत सैयदा जैनब बिन्त जहश रदियल्लाहु अन्हा व हज़रत सैयदना शैख़ सालार मसऊद गाज़ी मियां अलैहिर्रहमां, 15 रजब को हज़रत सैयदा जैनब बिन्ते अली रदियल्लाहु अन्हा, हज़रत सैयदना इमाम जाफ़र सादिक रदियल्लाहु अन्हु, हज़रत सईद बिन हारिस रदियल्लाहु अन्हु व हज़रत नज़ीर बिन हारिस रदियल्लाहु अन्हु, 20 रजब को हज़रत इमाम याहया नौवी अलैहिर्रहमां, 22 रजब को सुल्ताने इस्लाम, सहाबी-ए-रसूल, कातिबे वही हज़रत सैयदना अमीर मुआविया रदियल्लाहु अन्हु, 24 रजब को इमामुल मुस्लिमीन हज़रत सैयदना इमाम मुस्लिम बिन हज्जाज अलैहिर्रहमां, 25 रजब को हज़रत सैयदना इमाम मूसा काज़िम रदियल्लाहु अन्हु, अमीरुल मोमिनीन हज़रत सैयदना उमर बिन अब्दुल अज़ीज़ रदियल्लाहु अन्हु व हज़रत अल्लामा क़ाज़ी सना उल्लाह पानीपती अलैहिर्रहमां, 26 रजब को हज़रत शाहजहां अलैहिर्रहमां, 27 रजब को हज़रत अबुल कासिम जुनैद बग़दादी अलैहिर्रहमां व हज़रत इमाम अबू युसूफ़ अलैहिर्रहमां का उर्स-ए-पाक अकीदत के साथ मनाया जाएगा।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

👑 Chief Reporter ★★★★★
स

सैय्यद फरह़ान अहमद क़ादरी

📍 Faizabad

📰 515 Posts👁 31 Readers📊 0.1 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

Muharram-ul-Haraam and how to celebrate it

Islamic New Year; A self review day

इस्लाम के पांच प्रमुख स्तम्भों में से एक है रोज़ा

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 117 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 77 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 66 Views

WA