सब्र शुक्र और अल्लाह की फरमांबरदारी के साथ जिन्दगी गुजारे
<p>किसी गुनहगार झूठे पाखंडी और जालिम की तरक्की देखकर अल्लाह से मायूस न हो, बल्कि हर हाल में सब्र और अल्लाह का शुक्र अदा करते हुये फरमाबरदारी के साथ जिन्दगी गुजारें..</p>
<p>क्यों कि यह गुनहगार को छूट नहीं है , बल्कि उसकी मंजिल पर मंजिल चढ़ती बुलंदी के साथ अल्लाह ने उसे उतनी ही ऊँचाई से फेकने का इंतेजाम किया हुआ है ताकि जब उस ऊँचाई से नीचे गिरे तो कोई भी हड्डी सलामत न बचें।</p>
<p>आपने देखा नहीं कि जब चराग बुझने को होता है तो किस कदर उसकी लौ तेज हो जाती है, जब 100 वाट का बल्ब अचानक से 200 वाट के उजाले में तब्दील होता है तो समझिये वह अब फ्यूज होने वाला है, ठीक इसी तरह जब सूरज डूबने के करीब होता है तो लोगों के साये बहुत बड़े बड़े नजर आते है यह इशारा है इस बात का कि बहुत जल्द स्याह अंधेरा होने वाला है ।</p>
<p>इसलिये हालात से कभी मायूस न हो कभी हिम्मत न हारे, हौसला रखे हिम्मत और सब्र के साथ जमे रहे, बदलाव क़ुदरत का नियम है जितना ज्यादा अंधेरा होता है सुबह उतनी ही सुहानी होती है।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
Muharram-ul-Haraam and how to celebrate it
Islamic New Year; A self review day
इस्लाम के पांच प्रमुख स्तम्भों में से एक है रोज़ा
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 117 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 77 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 66 Views
