ताज़ा खबर
• ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को• न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान• सदका-ए-जारीया है वृक्ष रोपण: मौलाना रमजान अमजदी• गोंडा: बुज़ुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या• मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन कामिल मिस्बाही को जामिया का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया• सहजनवा: अचानक पलट गई स्कूल की बस, 25 से 30 बच्चे थे सवार• यूपी में आज से 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी• तेज़ रफ़्तार कार ने मार टक्कर, एक की मौत, दो घायल• गोरखपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री डा० संजय निषाद को अब एमपी-एमएलए कोर्ट से समन, तीन दिन में हाजिर होने का निर्देश• ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

हर बुर्दबार मर्द व औरत हैरत में मुब्तला है

📅 10-04-2022 08:33 AM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
धार्मिक

हज़रते सय्यिदुना वासिला बिन अस्क़अ رَضِیَ اللّٰہُ تَعَالٰی عَنْہ से रिवायत है कि हुज़ूर नबिय्ये अकरम , शफ़ीए मुअज़्ज़म صَلَّی اللہُ تَعَالٰی عَلَیْہِ وَاٰلِہٖ وَسَلَّمَ ने हमें इरशाद फ़रमाया : तुम अपने मुर्दों के पास हाज़िर रहो और उन को ‏ لا إِلَهَ إِلَّا الله की तल्क़ीन किया करो और जन्नत की बिशारत दिया करो क्योंकि इस अखाड़े में हर बुर्दबार मर्द व औरत हैरत में मुब्तला होता है। उस ज़ात की क़सम जिस के दस्ते क़ुदरत में मेरी जान है ! मौत के फ़िरिश्ते को देखना तल्वार के हज़ार वार से सख़्त तर है । उस ज़ात की क़सम जिस के दस्ते क़ुदरत में मेरी जान है ! जब कोई मरता है तो उसकी हर हर रग अलग अलग तकलीफ़ में मुब्तला होती है ।(हिल्यातुल औलिया , मकहूल शामी, 5/211 , हदीस : 6868)

हज़रते सय्यिदुना तुअमा बिन ग़ैलान जोफ़ी رَحْمَۃُ اللہِ تَعَالٰی عَلَیْہِ रिवायत करते हैं कि हुज़ूर सरवरे आलम صَلَّی اللہُ تَعَالٰی عَلَیْہِ وَاٰلِہٖ وَسَلَّمَ ने दुआ की:اللَّهمَّ إنَّكَ تأخذُ الرُّوحَ من بينِ العَصبِ والقَصبِ والأَناملِ اللَّهمَّ فأعنِّي على الموتِ وهوِّنهُ علَيَّयानी ऐ अल्लाह ﷻ ! तू पठ्ठों , रगों और पोरों के दरमियान से रूह़ निकालता है , ऐ अल्लाह ﷻ ! मौत पर मेरी मदद फ़रमा और उसे मुझ पर आसान फ़रमा ।(मोससा इब्ने अबि दुनिया , किताब ज़िक्रुल मौत , बाब ख़ौफ़ मिनल्लाह , 5/452 , हदीस : 189)

तलवार के हज़ार वार से ज़ियादा सख़्त

हज़रते सय्यिदुना अत़ा बिन यसार رَحْمَۃُ اللہِ تَعَالٰی عَلَیْہِ रिवायत करते हैं कि सरकारे नामदार , मदीने के ताजदार صَلَّی اللہُ تَعَالٰی عَلَیْہِ وَاٰلِہٖ وَسَلَّمَ ने इरशाद फ़रमाया :मौत के फ़िरिश्ते का मुआमला तलवार के हज़ार वार से ज़्यादा शदीद है और कोई भी मोमिन जब मरता है तो उसकी हर रग अलाहिदा अलाहिदा तकलीफ़ में मुब्तला होती है और अल्लाह ﷻ का दुश्मन (शैतान) उस वक़्त बंदे के क़रीब तर होता है ।(हिल्यातुल औलिया , अब्दुल अज़ीज़ बिन अबि दाऊद , 8/218 , हदीस ; 11934)

हज़रते सय्यिदुना उबैद बिन उमैर رَحْمَۃُ اللہِ تَعَالٰی عَلَیْہِ रिवायत करते हैं कि हुज़ूर नबिय्ये करीम , रऊफ़ुर्रह़ीम صَلَّی اللہُ تَعَالٰی عَلَیْہِ وَاٰلِہٖ وَسَلَّمَ ने एक मरीज़ की इयादत की तो इरशाद फ़रमाया ; उस की हर रग तकलीफ़ में मुब्तला थी , उस के पास उस के रब की तरफ़ से एक आने वाले आ कर ख़ुश ख़बरी दी कि इसके बाद कोई तकलीफ़ नहीं।(शरहुस्सुदूर, सफा 90)

लेखक: मोहम्मद उमैर अत्तारीमुदरिस जामेअतुल मदीना फ़ैज़ाने ग़ौसे पाक , कराची

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

📰 Editor ★★★★★
H

Hindi@Hamariaawaz

📍 Faizabad

📰 1048 Posts👁 431 Readers📊 0.4 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

Muharram-ul-Haraam and how to celebrate it

Islamic New Year; A self review day

इस्लाम के पांच प्रमुख स्तम्भों में से एक है रोज़ा

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 117 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 77 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 66 Views

WA