ताज़ा खबर
• ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को• न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान• सदका-ए-जारीया है वृक्ष रोपण: मौलाना रमजान अमजदी• गोंडा: बुज़ुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या• मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन कामिल मिस्बाही को जामिया का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया• सहजनवा: अचानक पलट गई स्कूल की बस, 25 से 30 बच्चे थे सवार• यूपी में आज से 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी• तेज़ रफ़्तार कार ने मार टक्कर, एक की मौत, दो घायल• गोरखपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री डा० संजय निषाद को अब एमपी-एमएलए कोर्ट से समन, तीन दिन में हाजिर होने का निर्देश• ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

तरावीह का बयान, क़िस्त:3

📅 05-04-2022 06:40 AM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
धार्मिक

20, रकअत तरावीह की हिक्मत

20 रकअत तरावीह की हिक्मत ये है के रात और दिन में कुल 20 रकअत फ़र्ज़ व वाजिब हैं, 17 रकअत फ़र्ज़ और 3 रकअत वित्र और रमज़ान में 20 रकअत तरावीह मुक़र्रर की गईं ताके फ़र्ज़ व वाजिब के मदारिज (दर्जा) और बढ़ जाएं और उनकी खूब तकमील हो जाए जैसा के बहरुर्राइक़ जिल्द 2, फसले फ़ी क़यामे रमज़ान सफ़ह 67 पर है अल्लामा हब्ली रहमतुल्लाही तआला अलैह ने ज़िक्र फ़रमाया के तरावीह के 20 रकआत होने में हिक्मत ये है के वाजिब और फ़र्ज़ जो दिन रात में कुल 20 रकअत हैं उन्हीं की तकमील के लिए सुन्नतें मशरूअ् हुई हैं तो तरावीह भी 20 रकअत हुई ताके मुकम्मल करने वाली तरावीह और जिनकी तकमील होगी यानी फ़र्ज़ व वाजिब दोनों बराबर हो जाएं, और मिराक़ीउलफ़लाह के क़ौल "و هى عشرون ركعة" के तहत अल्लामा तहतावी रहमतुल्लाहि तआला अलैह तहरीर फ़रमाते हैं:20 रकअत तरावीह मुकर्रर करने में हिक्मत ये है के मुकम्मल करने वाली सुन्नतों की रकआत और जिनकी तकमील होती है यानी फ़र्ज़ व वाजिब की रकआत की तादाद बराबर हो जाएं।और दुर्रे मुख्तार मअ् शामी जिल्द 1, मुबहस सलातुल मरीज़ सफ़ह 495 में है:तरावीह 20 रकअत है और 20 रकअत तरावीह में हिक्मत ये है के मुकम्मल मुकम्मल के बराबर हो।और दुर्रे मुख्तार की इसी इबारत के तहत शामी में नहर से मनक़ूल है:वाज़ेह हो के फ़राइज़ अगरचे पहले से भी मुकम्मल हैं लेकिन माहे रमज़ान में इसके कमाल की ज़्यादती के सबब ये मुकम्मल यानी 20 रकअत तरावीह बढ़ा दी गई तो वो खूब कामिल हो गए। (अनवारुल हदीस, सफ़ह 150---151)

तरावीह पढ़ाने वाले हाफ़िज़ को सवाब कम मिलता है और तरावीह सुनने वाले मुक़्तदियों को सवाब ज़्यादा मिलता है। (फ़तावा फ़क़ीहे मिल्लत जिल्द 1 सफ़ह 201)

शबीना यानी एक रात की तरावीह में पूरा क़ुरआन मजीद पढ़ना जिस तरह आजकल रिवाज है के कोई बैठा बातें कर रहा है, कुछ लोग लेटे हैं, कुछ लोग चाय पी रहे हैं, कुछ लोग मस्जिद से बाहर बीड़ी सिगरेट पीने की में मशगूल हैं, और जब जी चाहा तो एक आध रकअत में शामिल भी हो गए, इस तरह का शबीना नाजाइज़ है, हां अगर ये फ़िज़ूल में मशागिल ना हों और सब मुसल्लियान तरावीह की (20) बीसों रकअतों में शरीक रहें और दिल लगाकर क़ुरआन मजीद को सुनें और हाफ़िज़ साहब अकेले या चंद हाफ़िज़ मिलकर पूरा क़ुरआन मजीद पढ़ें तो ये जाइज़ है। (बहारे शरीअत हिस्सा 4, सफ़ह 37 & सामाने आखिरत सफ़ह 189)

दो रकअत तरावीह की नियत की क़अदा भूल गया 3 रकअत पढ़ कर बैठा और सजदा ए सहू किया तो नमाज़ नहीं हुई और तीनों रकअतों में जिस क़दर क़ुरआन पढ़ा गया उसका इआदा किया जाए, और अगर 4 रकअत पूरी कर ली मगर 2 रकअत पर क़अदा ना किया तो ये चारों दो ही रकअत के क़ाइम मुक़ाम शुमार होंगी और अगर दोनों क़अदे किए तो चारों रकअतें हो गईं। (फतावा रज़वियह जिल्द 3, सफ़ह 520)

लेखक: मुफ़्ती मुहम्मद ज़ुल्फ़ुक़ार ख़ान नईमी रज़वीअब्दुल्लाह रज़वी क़ादरीमुरादाबाद, यूपी भारत

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

📰 Editor ★★★★★
H

Hindi@Hamariaawaz

📍 Faizabad

📰 1048 Posts👁 443 Readers📊 0.4 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

Muharram-ul-Haraam and how to celebrate it

Islamic New Year; A self review day

इस्लाम के पांच प्रमुख स्तम्भों में से एक है रोज़ा

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 117 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 77 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 66 Views

WA