सूफी संतों ने गंगा जमुनी तहज़ीब की हिफाज़त की: ज़ियाउल मुजतबा
<p>मोतीहारी,बिहार</p>
<p>खानकाहे जूनाबीया हुसैनी शरीफ में हजरत जुनाब अली शाह का 67 वॉं और मौलाना उमर अली कादरी का 19 वा उर्स नेहायत धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एक जलसे का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता खानकाह के सज्जादा नशीन पीरे तरीकत जियाउल मुज्तबा कामिल ने की और अपने संबोधन में कहा कि सूफी संतों ने देश की एकता और अखंडता क मजबूत किया और देश की तरक्की में अहम योगदान दीया। हज़रत जुनाब अली शाह ने चम्पारण की सर जमीन से इंसानियत का पैगाम आम किया और समाज के हर तबके के लोगों को एक सूत्र में बांधने का काम किया । यही वजह है कि हजारों श्रद्धालु उर्स के मौके से यहॉं आते हैं और दुआ मांगते हैं।वहीं भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तुफैल अहमद खान कादरी ने कहा कि पूरी दुनिया में सूफी संतों ने अमन व शांति का पैगाम पहुंचाया और इन लोगों ने अपने वतन से बेपनाह प्यार करने का पाठ पढ़ाया। गंगा जमुनी तहज़ीब की हिफाजत की। इसलिए इन नेक लोगों के सिद्धांतों पर अमल करना अति आवश्यक है। जलसे का संचालन जया नेपाली व कारी नौशाद चंपारण ने किया। इस अवसर पर मुफ्ती सुल्तान रजा,तौकीर रजा इलाहाबादी,मौलाना सदरुल हसन,समाजसेवी व मुखीया पती फैजान रजा, मोहम्मद हसनैन रजा,जदयू नेता वसील अहमद खान,भाजपा अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष मोहिब्बुल हक खान, सैयद नौशाद आलम साकिब जमा,मौलानाअजीमुद्दीन , मो०मुज्तबा अली समेत हज़ारों लोग उपस्तिथ थे।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
20 अगस्त को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा छठा बिहार राज्यस्तरीय पत्रकार महाधिवेशन, संगोष्ठी सह सम्मान समारोह की सफलता के लिए पत्रकारों ने की बैठक
शिक्षक निर्वाचन की तरह पत्रकार निर्वाचन से एमएलसी बनाने की इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाया मांग
अररिया के पत्रकार विमल यादव की हत्या से आक्रोशित पत्रकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए निकाला प्रतिरोध मार्च
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 115 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 75 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 65 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 62 Views
