ताज़ा खबर
• ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को• न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान• सदका-ए-जारीया है वृक्ष रोपण: मौलाना रमजान अमजदी• गोंडा: बुज़ुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या• मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन कामिल मिस्बाही को जामिया का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया• सहजनवा: अचानक पलट गई स्कूल की बस, 25 से 30 बच्चे थे सवार• यूपी में आज से 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी• तेज़ रफ़्तार कार ने मार टक्कर, एक की मौत, दो घायल• गोरखपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री डा० संजय निषाद को अब एमपी-एमएलए कोर्ट से समन, तीन दिन में हाजिर होने का निर्देश• ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

त्रिपुरा पुलिस के हथकंडों से चुप नहीं होंगे: एसआईओ

📅 06-11-2021 07:19 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
पूर्वोत्तर भारत

त्रिपुरा पुलिस द्वारा राज्य में मुस्लिम विरोधी हिंसा पर आवाज उठाने वाले सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को निशाना बनाना घोर निंदनीय है। हम बहुसंख्यकवादी राज्य के इन हथकंडों से चुप नहीं होंगे और सांप्रदायिकता के खिलाफ अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने हिंसा से जुड़ी 'विकृत और आपत्तिजनक' सामग्री पर अंकुश लगाने के बहाने ट्विटर को कई सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट्स को सस्पेंड करने के लिए कहा है। पोलिस ने उनके खिलाफ कठोर यूएपीए (UAPA) कानून के तहत मामला भी दर्ज किया है।

सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने हिंसा की उन विभिन्न घटनाओं को प्रकाश में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिन्हें मुख्यधारा के मीडिया द्वारा बड़े पैमाने पर नजरअंदाज किया गया था। राज्य पुलिस और अधिकारियों ने इन आपराधिक तसवीर को कम कर और सामान्य स्थिति की झूठी तस्वीर पेश करने की पूरी कोशिश की है।

त्रिपुरा पुलिस मुसलमानों की संपत्ति और आजीविका की रक्षा करने के अपने कर्तव्य को निभाने में बुरी तरह से विफल रही, क्योंकि इसने हिंदुत्ववादी गुंडों को खुली छूट दी। और अब दंगाइयों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई करने की बजाय निर्दोष सोशल मीडिया यूजर्स को सता रहे हैं।

हम पुलिस द्वारा निशाने बनाए जा रहे व्यक्तियों के साथ एकजुटता से खड़े हैं और इन निंदनीय आरोपों के खिलाफ लड़ने का संकल्प लेते हैं। हम त्रिपुरा के मुसलमानों के लिए न्याय और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करना जारी रखेंगे। पुलिस की यह मनमानी नहीं चलेगी।

फ़वाज़ शाहीनराष्ट्रिय सचिव, स्टूडेंट्स इस्लामिक आर्गेनाईजेशन ऑफ़ इंडिया (एसआईओ)+91 72086 56094media@sio-india.org

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

📰 Active Editor ★★★★★
S

Shuaib@Hamariaawaz

📍 Faizabad

📰 1200 Posts👁 1964 Readers📊 1.6 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

त्रिपुरा में सांप्रदायिक हिंसा जारी, मस्जिदों पर हो रहे हैं लगातार हमले

मोहर्रम में होने वाले खुराफात के खिलाफ बोलने पर गांव के लोगों ने इमाम साहब से कान पकड़ कर उठक बैठक कराया

बीमार पद्मश्री पुरस्कार विजेता को अस्पताल में छुट्टी से पहले नाचने पर किया मजबूर

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 117 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 77 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 65 Views

WA