ताज़ा खबर
• ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को• न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान• सदका-ए-जारीया है वृक्ष रोपण: मौलाना रमजान अमजदी• गोंडा: बुज़ुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या• मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन कामिल मिस्बाही को जामिया का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया• सहजनवा: अचानक पलट गई स्कूल की बस, 25 से 30 बच्चे थे सवार• यूपी में आज से 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी• तेज़ रफ़्तार कार ने मार टक्कर, एक की मौत, दो घायल• गोरखपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री डा० संजय निषाद को अब एमपी-एमएलए कोर्ट से समन, तीन दिन में हाजिर होने का निर्देश• ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

छात्रों को सिखाया स्वच्छता पाठ, साबुन बांटे

छात्रों को हाथ धुलने और खुले में शौच के बताए फायदे

📅 27-10-2021 08:15 AM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
गोंडा व बलरामपुर

<p>200 छात्रों में मुफ्त वितरित किए साबुन, स्वच्छता का दिलाया संकल्प</p>
<p>गोरखपुर।विश्व हाथ स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य में जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय एवं हेरिटेज फाउंडेशन के सहयोग से प्राइमरी स्कूल लहसड़ी प्रथम अंग्रेजी मीडियम में छात्रों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय में उपस्थित 200 छात्रों को हाथ धोने के लिए साबुन भी उपलब्ध कराया गया। छात्रों ने संकल्प लिया कि वे अपने हाथों की सफाई का ध्यान रखेंगे। खुले में शौच नहीं जाएंगे बल्कि अपने अभिभावकों को भी घर में बने शौचालय के इस्तेमाल के लिए प्रेरित करेंगे।हेरिटेज फाउंडेशन से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता मनीष चौबे ने विद्यालय के छात्रों को बताया कि हाथ धोने वे बीमार नहीं पड़ेंगे। न तो बुखार होगा न ही पेट में दर्द और दस्त होगा। हाथ साफ रहेंगे तो सांस संबंधी बीमारियां भी नहीं होगी। उन्होंने छात्रों को जागरूक किया कि हाथ की सफाई मिट्टी से कतई न करें बल्कि सदैव साबुन से ही हाथ की सफाई करें। इस दौरान छात्रों को साबुन से हाथ धोने के तरीके सिखाएं गए। छात्रों को बताया गया कि खाना खाने, खाना पकाने या दूसरों को खिलाने से पहले साबुन से हाथ धोना जरुरी है। जब भी बाहर से घर में आए हाथ धोएं। छात्रों से अपील की गई कि कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए मास्क लगा कर ही स्कूल आए। स्कूल में सोशल डिस्टेसिंग का भी ध्यान रखें। इस दौरान स्वयं हाथ धुलने के सभी चरणों का अभ्यास भी किया। उन्हें बताया गया कि कम से कम 20 मिनट तक हाथ धोएं। वितरण के दौरान मुख्य अध्यापिका सत्यवति दूबे, शिक्षिका शमिना प्रवीण, शीला सिंह, रेनु बाला यादव, बबीता यादव, प्रह्लाद कुमार और दिव्या कशौधन उपस्थित रहीं।</p>

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

📰 Active Editor ★★★★★
S

Shuaib@Hamariaawaz

📍 Faizabad

📰 1200 Posts👁 1870 Readers📊 1.6 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

गोंडा: बुज़ुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या

वक्फ संशोधन विधेयक हमारे लिए बहुत ख़तरनाक: मौलाना आसिफ जमील अमजदी

शबे बरात व होली पर हर हाल में अमन कायम रहे: उलमा-ए-किराम

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 117 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 77 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 65 Views

WA