हरदोई: हर दिन गांव के गलियारो मे लगाई जा रही मोहल्ला क्लास
<p>मोहल्ला स्कूल, घर-घर खिलाए फूलकोविड-19 को हराना है, हर बच्चे को पढ़ाना है</p>
<p>हरदोई। कोविड-19 के चलते स्कूलो मे पढ़ाई बन्द थी लेकिन सरकार ने ई-पाठशाला के तहत बच्चो का पठन-पाठन बिना किसी अड़चन के चलता रहे इसका खाका तैयार किया।इसी कड़ी में मोहल्ला क्लास और पड़ोस पाठशाला की शुरुआत की गई।प्राथमिक विद्यालय जोगीपुर की शिक्षिकाए हर दिन गांव के गलियारो मे क्लास लगा रही है,उनके इस काम की लोग वाहीवाही करते नहींं थक रहे है।सरकार की मंशा पूरी हो, इसके लिए भरपूर कोशिश की जा रही है। कोविड-19 के बीच सभी स्कूल बन्द कर दिए गए थे।ऐसे में बच्चो की पढ़ाई न रुकने पाए सरकार ने इसके लिए ई- पाठशाला की शुरुआत की। इसी कड़ी मे बावन ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जोगीपुर की शिक्षिकाओं ने मोहल्ला क्लास की शुरुआत की। हर दिन गांव के गलियारो मे मोहल्ला क्लास लगा कर बच्चो को घर-घर से बुलाकर उन्हें पढ़ाया जा रहा है।खास बात यह है कि मोहल्ला के दौरान ' दो गज़ की दूरी, माक्स है ज़रूरी ' का पूरा ध्यान दिया जा रहा है। लोगो के बीच इसका अच्छा संदेश जा रहा है। बच्चो को भी बहुत सीखनें को मिल रहा है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तरन्नुम खातून और शिक्षिकाओं वंदना गुप्ता, रेहाना नसरीन, अर्षिता सैनी व रुचि पुरी इस ज़िम्मेदारी को बख़ूबी पूरा कर रही है।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
MADARIS ARE ISLAMIC CENTRES , THEIR PROTECTION IS OUR RESPONSIBILITY.
School children will get 1200 rupees in Uttar Pradesh, money will come directly in the account of parents
फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमरेसी- नई शिक्षा नीति के तहत संवारे जाएंगे बच्चे
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 117 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 77 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 65 Views
