बिहार: मधुबनी में दिनदहाड़े कैश वैन से करीब 40 लाख की लूट

📅 24-09-2021 08:07 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
बिहार

<p>तीन बाइक पर सवार आधा दर्जन बे खौफ अपराधीयों ने दिया घटना को अंजाम</p>
<p>बदमाशों ने की छह राउंड फायरिंग, कैश वैन का गार्ड गंभीर रूप से जख्मी</p>
<p>मधुबनी में बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शहर के व्यस्ततम बाटा चौक स्थित एक्सिस बैंक में रुपये जमा करने जा रहे कैश वैन को अपराधियों ने निशाना बनाया और करीब 40 लाख रुपये लूट ली। बताया जाता है कि तीन बाइक पर सवार करीब आधा दर्जन अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए कैश वैन को लूट लिया। इस दौरान अपराधियों ने करीब छह राउंड फायरिंग की है। अपराधियों की गोली से कैश वैन का गार्ड गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है। अपराधियों ने घटना को दिन के करीब एक बजकर सात मिनट पर अंजाम दिया है। घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी डॉ. सत्यप्रकाश सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रहे हैं।</p>

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

📰 Active Editor ★★★★★
S

Shuaib@Hamariaawaz

📍 Faizabad

📰 1200 Posts👁 1679 Readers📊 1.4 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

20 अगस्त को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा छठा बिहार राज्यस्तरीय पत्रकार महाधिवेशन, संगोष्ठी सह सम्मान समारोह की सफलता के लिए पत्रकारों ने की बैठक

शिक्षक निर्वाचन की तरह पत्रकार निर्वाचन से एमएलसी बनाने की इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाया मांग

अररिया के पत्रकार विमल यादव की हत्या से आक्रोशित पत्रकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए निकाला प्रतिरोध मार्च

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 115 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 75 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 65 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 62 Views

WA