ताज़ा खबर
• ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को• न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान• सदका-ए-जारीया है वृक्ष रोपण: मौलाना रमजान अमजदी• गोंडा: बुज़ुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या• मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन कामिल मिस्बाही को जामिया का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया• सहजनवा: अचानक पलट गई स्कूल की बस, 25 से 30 बच्चे थे सवार• यूपी में आज से 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी• तेज़ रफ़्तार कार ने मार टक्कर, एक की मौत, दो घायल• गोरखपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री डा० संजय निषाद को अब एमपी-एमएलए कोर्ट से समन, तीन दिन में हाजिर होने का निर्देश• ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

शिक्षक संकुल की बैठक: लाइन में रह कर गाइड करें शिक्षक, कोविड-19 के नियमों की नहीं करें अनदेखी

सरकार की मंशा के तहत ही होगा पठन-पाठन

📅 27-08-2021 08:10 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
शिक्षा

<p>हरदोई।कोविड-19 के बीच सरकारी स्कूल खुलने लगे हैं। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को गाइडलाइन के तहत ही आने दिया जाए, स्कूलों और रसोईयों की साफ-सफाई का ध्यान रखना होगा। कायाकल्प के तहत काम आधा-अधूरा है, वहां की सूचना तुरंत दी जाए।कोविड-19 के चलते एक अरसे से सरकारी स्कूलों में बच्चों के आने पर रोक थी। ई-पाठशाला लगा कर उन्हें पढ़ाया जा रहा था। सरकार ने 24 अगस्त से उच्च प्राथमिक और एक सितंबर से प्राथमिक स्कूलों में बच्चों के आने पर लगी रोक हटा ली है। स्कूलों में सरकारी मंशा के तहत काम हो,इसी को लेकर बावन ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय सधई बेहटा में शुक्रवार को शिक्षक संकुल की बैठक हुई। एनपीआरसी संतोष कुमार ने बैठक में शामिल प्रधानाध्यापको, इंचार्ज अध्यापकों व शिक्षको की बैठक हुई। एनपीआरसी ने बताया कि बच्चों की अॉफ लाइफ पढ़ाई शुरू हो चुकी है। स्कूलों की साफ-सफाई दुरुस्त कर लें।दो गज़ की दूरी, माक्स है ज़रूरी के साथ-साथ कोविड-19 के सभी नियमों को अपनाना ज़रूरी है। रसोई,कक्षा-कक्ष, शौचालय, ई-लर्निंग लाइब्रेरी और हैंडवाश यूनिट की सफाई सुनिश्चित कराएं। रसोईयों को साबुन और सेनीटाईज़र का बराबर इस्तेमाल करते रहने को कहा। शिक्षक डायरी में कार्य योजना तैयार कर उसी के तहत शिक्षण कार्य हो। आधारशिला, माड्यूल, ध्यानाकर्षण और दिए गए प्रशिक्षणों को ध्यान में रखते हुए शिक्षण कार्य कराएं। बैठक में विजय बहादुर, मनीष राठौर, सत्येन्द्र श्रीवास्तव,अजय कुमार मिश्र,मंजूषा रानी, तरन्नुम ख़ातून, सोमेन्द्र प्रताप सिंह, राजेश्वर सिंह तोमर,शराफत अली, राघवेन्द्र विक्रम सिंह, राजीव शुक्ला आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं शामिल रहीं।</p>

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

📰 Active Editor ★★★★★
S

Shuaib@Hamariaawaz

📍 Faizabad

📰 1200 Posts👁 1911 Readers📊 1.6 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

MADARIS ARE ISLAMIC CENTRES , THEIR PROTECTION IS OUR RESPONSIBILITY.

School children will get 1200 rupees in Uttar Pradesh, money will come directly in the account of parents

फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमरेसी- नई शिक्षा नीति के तहत संवारे जाएंगे बच्चे

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 117 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 77 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 65 Views

WA