यूपी: CM योगी का भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन जारी, ADM-SDM सहित 5 अफसरों पर गिरा गाज
<p>लखनऊ : हमारी आवाज़ (इम्तियाज़ मंसूरी) 23जनवरी// मुख्यमंत्री योगी के आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी है. मुख्यमंत्री ने फर्रुखाबाद, उन्नाव और प्रयागराज में भ्रष्टाचार के मामले में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए एक तत्कालीन अपर जिलाधिकारी, तत्कालीन उप जिलाधिकारी सहित 5 अधिकारियों पर कार्रवाई का हंटर चला दिया.</p>
<p>फर्रुखाबाद के 3 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जद में तत्कालीन अपर जिलाधिकारी, तत्कालीन प्राचार्य डायट रजलामई और फर्रुखाबाद कोषागार के एक लेखाकार आए हैं. इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश हो गए हैं. दरअसल 2015-16 में यहां कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के शैक्षिक सत्र 2015-16 के दौरान खाद्यान्न आपूर्ति में भ्रष्टाचार हुआ था. इसकी पुष्टि जांच में हुई थी.</p>
<p>वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती में गंभीर अनियमितता, कदाचार, अपकृत्य के दोषी तत्कालीन उपजिलाधिकारी, प्रयागराज (संप्रति उपजिलाधिकारी, उन्नाव) की 2 वेतनवृद्धि स्थायी रूप से रोकते हुए परिनिन्दित करने के आदेश दिए हैं. आरोप है इन्होंने भर्ती प्रक्रिया में शैक्षिक प्रमाण पत्रों के मिलान करने, आरक्षण के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने और अंतिम परिणाम जारी करने से पहले परिणम परीक्षण करने के दायित्व निर्वहन में अनियमितता की.</p>
<p>वहीं अलीगढ़ में सीएम योगी ने मनरेगा अंतर्गत निर्धारित कार्यों की प्रगति अत्यंत खराब होने तथा उच्चाधिकारियों के आदेशों, निर्देशों की अवहेलना के आरोपों में अधिशासी अभियंता, लघु सिंचाई खंड-अलीगढ़, सम्बद्ध लघु सिंचाई विभाग, मुख्यालय लखनऊ को निलंबित करने के आदेश दिए हैं. इन पर शासकीय कार्यों में रुचि न लेने का आरोप है.</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की प्रयागराज जिला इकाई की बैठक हुई संपन्न
खेत में काम कर रही महिला के ऊपर गिरी आकाशीय बिजली, हुई मौत
प्रयागराज: एक लाख का जूता पहनता हूं, उसी से पीटता हूं
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 117 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 77 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 65 Views
