ताज़ा खबर
• ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को• न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान• सदका-ए-जारीया है वृक्ष रोपण: मौलाना रमजान अमजदी• गोंडा: बुज़ुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या• मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन कामिल मिस्बाही को जामिया का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया• सहजनवा: अचानक पलट गई स्कूल की बस, 25 से 30 बच्चे थे सवार• यूपी में आज से 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी• तेज़ रफ़्तार कार ने मार टक्कर, एक की मौत, दो घायल• गोरखपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री डा० संजय निषाद को अब एमपी-एमएलए कोर्ट से समन, तीन दिन में हाजिर होने का निर्देश• ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

ईद की तैयारियां हुई शुरु

📅 20-04-2023 05:29 AM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
गोरखपुर

<p>गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।</p>
<p>तेज धूप में मुसलमानों के सब्र का इम्तिहान हो रहा है। तरावीह की नमाज जारी है। नमाज व कुरआन-ए-पाक की तिलावत मस्जिद व घरों में हो रही है। शहर की विभिन्न मस्जिदों में एतिकाफ पर बैठे रोजेदार नमाज, रोजा व तिलावत के जरिए अल्लाह को राजी करने में जुटे हुए हैं। खूब दुआएं मांगी जा रही है। ईद के लिए सेवई, मेवा, कुर्ता-पायजामा, इत्र, टोपी, शर्ट-पैंट, सलवार सूट, बर्तन, ज्वैलरी, जूता चप्पल रेती चौक, शाह मारूफ, घंटाघर, गोलघर, गोरखनाथ, जाफ़रा बाज़ार, गीता प्रेस, उर्दू बाजार आदि जगहों से खरीदा जा रहा है। अलविदा व ईद को लेकर छोटे से लेकर बड़ों में उत्साह है।मरकजी मदीना जामा मस्जिद रेती चौक के इमाम मुफ्ती मेराज अहमद कादरी ने बताया कि पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फरमाया है कि यदि समाज का एक तबका अपनी जायज जरूरतों को पूरा नहीं कर पाता है तो आर्थिक रूप से सम्पन्न लोगों की यह जिम्मेदारी है कि वे उसे खुशहाल ज़िन्दगी बसर करने में मदद करें। यही अल्लाह के नेक बंदों का काम है। इस तरह ईद अमीर-गरीब के बीच की खाई को पाटने में पुल का काम करती है।हुसैनी जामा मस्जिद बड़गो के इमाम मौलाना मो. उस्मान बरकाती ने बताया कि अल्लाह ने कुरआन में रोजे का हुक्म दिया और पूरे दिन रोजेदार कुरआन में बताए रास्ते पर चलने को लालायित रहता है। दिनभर रोजा रखकर रोजेदार को जो खुशी होती है, उससे बड़ी खुशी वह आखिरत में अल्लाह से रोजे के बदले अब्दी ईनाम को पाकर महसूस करेगा। उन्होंने कहा कि मुसलमान सदका-ए-फित्र व जकात जल्द अदा कर दें ताकि जरूरतमंद अपनी जरूरतें पूरी कर लें। जकात दीन-ए-इस्लाम का अहम रुकन है। यह गरीबों, मिस्कीनों, यतीमों का हक है। लिहाजा जल्द उन तक रकम पहुंच जाएगी तो उनकी जरूरतें पूरी हो जाएगी।</p>
<p>मुकीम शाह जामा मस्जिद बुलाकीपुर के इमाम मौलाना फिरोज आलम निज़ामी ने कहा कि रमज़ान का तीसरा अशरा जहन्नम से निजात का है। इस अशरे में अल्लाह की इबादत करने वालों को जहन्नम की आग से निजात मिलती है। रमज़ान हमें बताता है कि हर किसी के साथ मिलकर रहें, बुराइयों से बचें। सिर्फ भूखे न रहें, हर नफ्स का रोजा रखें। मतलब एक इंसान को इंसानियत के राह पर ले जाने वाला होता है मुकद्दस रमज़ान।</p>

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

✍️ Active Reporter ★★★★★
स

सेराज अहमद कुरैशी

📍 Faizabad

📰 36 Posts👁 26 Readers📊 0.7 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

Journalists had golden contribution in the history of the freedom movement - Ajit Yadav

Independence Day Celebrated with Great Enthusiasm at Maktab Islamiyat

Awareness is necessary for conservation of national animal Tiger: Dr. H Raja Mohan

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 116 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 76 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 64 Views

WA