सदका-ए-जारीया है वृक्ष रोपण: मौलाना रमजान अमजदी
<p>शब्बीर अहमद निजामीमहराजगंजहमारी आवाज हिन्दी</p>
<p>महराजगंज सदर ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा पकड़ी खुर्द में स्थित मदरसा अहले सुन्नत फैजुल रसूल में बुधवार को मदरसा प्रबंधक डा. अयूब अली सिद्दीकी की अध्यक्षता में बृक्ष रोपण अभियान के तहत पौधे लगाए गए इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री सुहेल अहमद सिद्दीकी ने अपने हाथों मदरसा ग्राउंड में बृक्ष रोपण करते हुए कहा कि प्रकृति और पर्यावरण में समन् व संतुलन जीवन का मूल आधार है।पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए सबसे बेहतर उपहार होगा मदरसा के प्रधानाचार्य मौलाना मोहम्मद रमजान अमजदी ने छात्रों को बृक्ष रोपण के महत्व बताते हुए कहा कि बृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं इन के बिना सकुशल जिवन बिताना असम्भव है उन्होंने कहा कि हमारे धर्म इस्लाम में बृक्ष रोपण को सदका ए जारीया कहा गया है यानी कभी न खत्म होने वाला पुन्य इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब ने कहा है कि जो मुस्लिम बृक्ष रोपण करे या फ़सल लगाये फिर उस में से जो पंक्षी या मनुष्य या जानवर खालें तो वह उस की तरफ से सदका माना जाएगा।इस अवसर पर मदरसा के अध्यापक मास्टर सराजुद्दीन अली अंसारी अध्यापिका आसमा खातून सुन्नी मदीना जामा मस्जिद के खजांची नुरूल हसन ने बृक्ष रोपण कर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया इस दौरान एजाजुद्दीन खान बदरे आलम फ़ैज़ अहमद इसरारूददीन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन कामिल मिस्बाही को जामिया का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया
नूपुर शर्मा को तत्काल गिरफ्तार किया जाये: मौलाना कमरूज्जमा अलीमी
महराजगंज: शिक्षक दिवसपर सूदखोरों से तंग आकर शिक्षक ने की आत्महत्या
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 116 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 76 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 64 Views
