स्मार्ट मीटरीकरण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, इंदौर में आंकड़ा 3.64 लाख पार
<p>इंदौर। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटरीकरण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। डिजिटल इंडिया की दिशा में बढ़ते हुए मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर परियोजना का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर ने प्रदेश में सबसे ज्यादा सवा आठ लाख स्मार्ट मीटर लगा दिए हैं। वर्तमान में इंदौर, उज्जैन रतलाम जैसे बड़े शहरों में स्मार्टमीटरीकरण कार्य तेजी से जारी हैं। कंपनी की प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह ने बताया कि इन स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को नई सुविधाएं मिल रही है, एक ओर जहां मानव रहित स्पष्ट रीडिंग आटोमेटेड आ रही है, वहीं बिलिंग संबंधी त्रुटियां भी खत्म हो गई है। ये स्मार्ट मीटर कंपनी के ऊर्जस एप पर लाइव डाटा भी दिखाते है, इससे उपभोक्ता संतुष्टि में बढ़ोत्तरी हो रही हैं। पश्चिम क्षेत्र कंपनी में लगे आठ लाख पंद्रह हजार मीटरों में सबसे ज्यादा 3.64 लाख मीटर इंदौर शहर में स्थापित हो चुके हैं। प्रबंध निदेशक ने बताया कि उज्जैन शहर में 81 हजार, रतलाम शहर में 77 हजार, देवास शहर में 47 हजार, खरगोन शहर में 44 हजार, नीमच शहर में 23 हजार, मंदसौर शहर में 18 हजार, महू शहर में 15050 स्मार्ट मीटर लगे हैं। इसके अलावा अन्य जिला मुख्यालय झाबुआ, बड़वानी, आगर, शाजापुर आदि भी प्राथमिकता से अत्याधुनिक स्मार्ट मीटर निःशुल्क रूप से लगाए जा रहे हैं।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
Moon of Muharram was not seen

ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को

न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 116 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 76 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 64 Views
