ताज़ा खबर
• ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को• न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान• सदका-ए-जारीया है वृक्ष रोपण: मौलाना रमजान अमजदी• गोंडा: बुज़ुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या• मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन कामिल मिस्बाही को जामिया का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया• सहजनवा: अचानक पलट गई स्कूल की बस, 25 से 30 बच्चे थे सवार• यूपी में आज से 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी• तेज़ रफ़्तार कार ने मार टक्कर, एक की मौत, दो घायल• गोरखपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री डा० संजय निषाद को अब एमपी-एमएलए कोर्ट से समन, तीन दिन में हाजिर होने का निर्देश• ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

दीपावली पर मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मियों का किया सम्मान

युवाओं ने पेश की अनूठी मिसाल

📅 30-10-2024 10:23 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
मध्य प्रदेश

<p>इंदौर। दीपावली का उजाला चारों तरफ फैले इस उद्देश्य से शहर में विभिन्न सामाजिक संस्थाएं लोगों तक खुशियां बांटने का कार्य कर रही। कोई गरीब व जरूरतमंद को आवश्यक सामग्री बांट रहा है तो कोई आश्रम पहुंच कर दीपावली की मिठाई वितरित कर रहा है। इसी कड़ी में रानीपुरा की सामाजिक संस्था से जुड़े युवाओं ने त्योहार के समय मुस्तैदी से अपना फर्ज निभाने वाले सेंट्रल कोतवाली के कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों का हारफ़ूलों से सम्मान कर अनूठी मिसाल पेश की। युवा समाजसेवी रेहान अंसारी के नेतृत्व में युवा साथियों ने ज़िम्मेदारी से ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर साजिद अंसारी, इमरान अंसारी, इकबाल अज्जु, मोहम्मद अकरम आदि उपस्थित थे। युवा समाजसेवी रेहान अंसारी ने पुलिसकर्मियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा सभी त्योहारों पर भी अपने परिवार से दूर रहकर पुलिस आमजनता को सुरक्षा प्रदान करने में व क्षेत्र में कानून व्यवस्था स्थापित करने में जुटी रहती है। इसलिए हमने पुलिस को सम्मानित किया। इसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों का मनोबल बनाए रखना और उनके कर्तव्य के प्रति सम्मान प्रकट करना है। साजिद अंसारी ने कहा शहर के मध्यक्षेत्र में त्योहार के अवसर पर अधिक भीड़ होती है, ऐसे समय में यहां पुलिस की ज़िम्मेदारी बढ़ जाती है, इसलिए उनका सम्मान करना जागरूक नागरिकों का दायित्व है। सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने भी क्षेत्रवासियों से सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील भी की।</p>

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

⭐ Star Reporter ★★★★★
त

ताहिर सिद्दीक़ी

📍 Faizabad

📰 129 Posts👁 37 Readers📊 0.3 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

Moon of Muharram was not seen

ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को

न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 116 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 76 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 64 Views

WA