ताज़ा खबर
• ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को• न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान• सदका-ए-जारीया है वृक्ष रोपण: मौलाना रमजान अमजदी• गोंडा: बुज़ुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या• मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन कामिल मिस्बाही को जामिया का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया• सहजनवा: अचानक पलट गई स्कूल की बस, 25 से 30 बच्चे थे सवार• यूपी में आज से 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी• तेज़ रफ़्तार कार ने मार टक्कर, एक की मौत, दो घायल• गोरखपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री डा० संजय निषाद को अब एमपी-एमएलए कोर्ट से समन, तीन दिन में हाजिर होने का निर्देश• ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

मुस्लिम समाज के 11 जोड़ों ने किए निकाह क़ुबूल, उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को भी किया सम्मानित

मरहूम यासीन पटेल उस्ताद की स्मृति में गरीब लड़के लड़कियों की मुफ्त में हुई शादी

📅 21-10-2024 10:59 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
मध्य प्रदेश

<p>इंदौर। बेटियों के लिए एक पिता की तरह आगे बढ़कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। वे बेटियों के हाथ पीले करने की जिम्मेदारी को लगातार तीन साल स पूरी प्रतिबद्धता से निभा रहे हैं। आयोजक इस्लाम पटेल सेठ और तैय्यब पटेल उस्ताद ने बताया मरहूम यासीन पटेल उस्ताद की स्मृति में करवाई गरीब लड़के लड़कियों की मुफ्त में शादी का पूरी ज़िम्मेदारी एक अभिभावक की तरह निभा रहे हैं। सोमवार को रॉयल गार्डन खजराना में ख़ुशगवार नज़ारा था। जहां समाजसेवी मरहूम यासीन पटेल उस्ताद (मीठा सेठजी) की याद में आयोजित सामूहिक शादी सम्मेलन में 11 जोड़ों ने जैसे ही क़ुबूल है… क़ुबूल है… क़ुबूल है कहा, सभी के चेहरे खुशी से चमक उठे। रिश्तेदार व दोस्तों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी और सभी जोड़ों की सलामती की दुआ भी हुई। मौलाना मोहम्मद यामीन अली और हाफिज अकबर ने सभी जोड़ों के निकाह पढाये। इस दौरान कानून व्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान देने और क्षेत्र में मुस्तैदी से अपनी ज़िम्मेदारी निभाने वाले एसआई राकेश कुशवाह व अन्य पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में खास मेहमान पार्षद हाजी उस्मान पटेल, हाजी इक़बाल खान,,पुष्पेंद्र पाटीदार, सरपंच हाजी सोहराब पटेल, प्रणाव मण्डल, दिनेश सोनगरा, अफसर पटेल,सैयद वाहिद अली, साजिद मदनी, युनुस पटेल, खलील खान, बाबर खान, क़ासिम खान, मोहसिन पटेल ने नवयुगलों को मुबारकबाद दी। संचालन ताहिर कमाल सिद्दीकी और हनीफ पटेल गोल्ड ने किया। शादी सम्मेलन में मुस्लिम समाज की सभी बिरादरी के जोड़े शामिल किए गए। सामूहिक शादी सम्मेलन में दाम्पत्य जीवन में खुशहाली की दुआ के साथ घर गृहस्थी के उपयोगी सामान बतौर तोहफा दिया गया। सारंगपुर, शाजापुर, बुराहनपुर, काली सिंध, महू, इंदौर में खजराना आजाद नगर तोड़ा के जोड़े शामिल हुए। पारिवारिक माहौल में दुल्हन को बेटी की तरह विदाई दी गयी। आयोजक इस्लाम पटेल सेठ, तैयब पटेल उस्ताद, ने बताया फ़िज़ूलखर्ची रोकने के उद्देश्य से सभी 11 जोड़ों की निःशुल्क शादी शरीयत के दायरे में सादगी से हुई। तीन साल में 33 जोड़ों की शादी यहां सम्मेलन में हो चुकी है।</p>

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

⭐ Star Reporter ★★★★★
त

ताहिर सिद्दीक़ी

📍 Faizabad

📰 129 Posts👁 46 Readers📊 0.4 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

Moon of Muharram was not seen

ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को

न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 117 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 77 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 65 Views

WA