ताज़ा खबर
• ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को• न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान• सदका-ए-जारीया है वृक्ष रोपण: मौलाना रमजान अमजदी• गोंडा: बुज़ुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या• मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन कामिल मिस्बाही को जामिया का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया• सहजनवा: अचानक पलट गई स्कूल की बस, 25 से 30 बच्चे थे सवार• यूपी में आज से 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी• तेज़ रफ़्तार कार ने मार टक्कर, एक की मौत, दो घायल• गोरखपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री डा० संजय निषाद को अब एमपी-एमएलए कोर्ट से समन, तीन दिन में हाजिर होने का निर्देश• ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

लोकतंत्र सेनानी एवं प्रहरी संघ के इंदौर उज्जैन का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न

📅 20-10-2024 09:43 PM 👁 2 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
मध्य प्रदेश

<p>इंदौर। लोकतंत्र सेनानी एवं प्रहरी संघ, इंदौर द्वारा इंदौर /उज्जैन संभागों के सदस्यों का सम्मेलन तथा प्रादेशिक कार्यकारिणी की बैठक अन्नपूर्णा मार्ग स्थित सिंधु-भवन में हुई। इस आयोजन में दोनों संभागों के प्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय तथा प्रादेशिक नेतृत्व भी शामिल हुए। सम्मलेन के प्रारम्भ में भारत माता पूजन के पश्चात राष्ट्रीय लोकतंत्र सेनानी संघ के अध्यक्ष पूर्व सांसद कैलाश सोनी का स्वागत एवं सम्मान इंदौर के जिला अध्यक्ष गिरीश शर्मा "आदित्य " ने किया। लोकतंत्र सेनानी संघ इंदौर के जिलाध्यक्ष गिरीश शर्मा "आदित्य' ने अपने स्वागत भाषण में आपातकाल पर करारे प्रहार किए और कहा कि सेनानियों के उत्तराधिकारियों की नई पीढ़ी को लोकतंत्र प्रहरी के रूप में देश व्यापी स्तर पर संगठित किया जा रहा है ताकि भविष्य में कोई भी प्रजातंत्र विरोधी काली शक्तियां ऐसा पाप करने की हिम्मत नहीं कर सके। उन्होंने आपातकाल के अत्याचारों और अन्यायों से संबंधित अध्याय पाठ्यक्रमों में शामिल करने की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया। सम्मेलन में पूर्व सांसद सत्यनारायण जटिया, पूर्व सांसद मेघराज जैन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संतोष शर्मा, संघ के प्रदेश अध्यक्ष तपन भौमिक, महामंत्री सुरेंद्र द्विवेदी, संभागीय संयोजक इंदौर राधेश्याम यादव, महेंद्र नाहर संभागीय संयोजक उज्जैन तथा प्रहरी संघ के प्रादेशिक संगठक नरेंद्र अग्रवाल ने मार्गदर्शन किया। जिला महामंत्री गोपाल अग्रवाल और बाबूलाल शर्मा ,ओम वर्मा ,अब्दुल गफ्फार खान, दिनेश गौड़ रामचंद्र खाती आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। सम्मेलन में 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सेनानियों को उपहार भेंटकर सम्मान किया गया। प्रादेशिक कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष तपन भौमिक ने सेनानियों की सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी बेहतरी के लिए सरकार के प्रयासों का विवरण प्रस्तुत किया। सम्मेलन का सफल संचालन प्रहरी संघ, इंदौर के संभागीय संयोजक विपिन शेखावत ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश अग्रवाल के निर्देशन में समस्त व्यवस्थाएं सुचारु रहीं।</p>

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

⭐ Star Reporter ★★★★★
त

ताहिर सिद्दीक़ी

📍 Faizabad

📰 129 Posts👁 55 Readers📊 0.4 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

Moon of Muharram was not seen

ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को

न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 117 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 77 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 65 Views

WA