एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश में योगेश मेहता दूसरी बार अध्यक्ष चुने गये और तरूण व्यास सचिव
<p>इंदौर। एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के चुनाव हुए। एसोसिएशन कार्यालय में वर्ष 2024-26 के लिए नवीन पदाधिकारियों के चुनाव में योगेश मेहता को सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष एवं मानद सचिव तरूण व्यास को चुना गया है। नवगठित कार्यकारिणी समिति के प्रमुख पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश भाटिया, उपाध्यक्ष द्वय प्रकाश जैन एवं हरीश नागर सह सचिवअमित धाकड़ चुने गए। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर अनिल पालीवाल को पुनः चुना गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में सर्वश्री प्रमोद डफरिया, सतीश मित्तल, नवीन धूत, जे. पी. नागपाल के अलावा पहली बार सर्वश्री कमलेश त्रिवेदी, सचिन बंसल, अजयसिंह दासुंदी एवं एकमात्र महिला सदस्य श्रीमती श्रेष्ठा गोयल को कार्यकारिणी में सम्मिलित किया गया है। एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश की नवीन कमेटी का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।एसोसिएशन की प्रोग्रेसिव पेनल के वरिष्ठ संयोजक टीम सदस्य सर्वश्री ओम धूत, मोहनसिंह रघुवंशी, दिनेश भट्ट के मार्गदर्शन में एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ है। संयोजक टीम द्वारा निवृत्तमान कार्यकारिणी सदस्यों को उनके कार्यकाल में उद्योगहित में किये गये उत्कृष्ठ कार्यों, सहयोग एवं सेवाओं को सराहा गया और नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
Moon of Muharram was not seen

ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को

न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 116 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 76 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 64 Views
