यातायात सुधार हेतु अधिकारियों ने किया पैदल भ्रमण
<p>ताहिर कमाल सिद्दीकी</p>
<p>इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशानुसार इंदौर शहर में यातायात तथा पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम ओम नारायण सिंह बड़कुल ने बताया कि आज जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस के अधिकारियों द्वारा गीता भवन चौराहे से जंजीर वाले चौराहे इंडस्ट्रियल एरिया भवन क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया गया और अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर सुश्री ज्योति शर्मा, एसीपी ट्राफिक हिंदू सिंह मुवेल, नगर निगम के जोनल ऑफिसर और पुलिस की टीम ने मार्गों का पैदल भ्रमण किया। नो पार्किंग जोन से वाहन हटवाये गये। इस दौरान कुछ वाहन चालकों और व्यावसायिक परिसर के मालिकों को समझाईश भी दी गई। अधिकारियों द्वारा नई पार्किंग के लिए कुछ स्थानों को चिन्हित भी किया गया।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
Moon of Muharram was not seen

ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को

न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 116 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 76 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 64 Views
