अखिल एकता उद्योग व्यापार मण्डल संगठन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 27-28-29 सितंबर को
<p>इंदौर (ताहिर कमाल सिद्दीकी)। व्यापारियों के हित के लिए बढ़चढ़ कार्य करने वाले अखिल एकता उद्योग व्यापार मण्डल संगठन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 27-28,29 सितंबर को रिची रीच होटल रामकृष्ण गार्डेन इंद-29र में आयोजित की जाएगी। जिसमें लगभग 21 राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह जानकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जायसवाल और उपाध्यक्ष धर्मेश जागीरदार ने दी।</p>
<p>रिची रीच होटल पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अखिल एकता उद्योग व्यापार मण्डल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जायसवाल और उपाध्यक्ष धर्मेश जागीरदार, प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संजय मिश्रा, सलाहकार समिति मध्यप्रदेश के सदस्य तनवीर मंसूरी, डिंपल गुर्जर, रोमा मल्होत्रा मौजूद थे। अखिल एकता उद्योग व्यापार मण्डल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जयसवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि अखिल एकता उद्योग व्यापार मण्डल संगठन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में हर व्यापारी, उद्योगपति को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही छोटा व्यापार करने वाले व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने, व्यापार में लगे कर्मचारियों के बीमा, स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधा के संबंध में, हाथ ठेले जैसे छोटे व्यापारियों की आवाज पूरे भारत देश में उठाने के लिए संगठन हमेशा आगे रहता है। प्रेस कांफ्रेंस में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जायसवाल और उपाध्यक्ष धर्मेश जागीरदार ने बताया संगठन पूरे देश में व्यापारीयो उद्योगपतियो एवं सरकार के मध्य मध्यस्थता की भूमिका निभाते हुए भारत को विकसित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस आयोजन में स्मारिका के विमोचन का विमोचन भी होगा और उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का समापन 29 सितंबर होगा।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
Moon of Muharram was not seen

ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को

न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 117 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 77 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 65 Views
