घने कोहरे की वजह से लखनऊ- आगरा एक्सप्रेस वे पर यात्रियों से भरी बस खड़े कंटेनर से टकराई 4 की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल
<p>उन्नाव :हमारी आवाज़, 1 Jan// उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा छाया रहा. जहां शुक्रवार सुबह उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर औरास थाना क्षेत्र के मैनीभावा गांव के सामने घने कोहरे में सड़क घेरकर खड़े कंटेनर में डबल डेकर बस पीछे से घुस गई. जिस में बस सवार 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर रूप से घायल हो गए|</p>
<p>घायलों को सीएससी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है की हादसा इतना भयानक था कि यात्री बस की खिड़कियों को तोड़कर कूदे और अपनी जान बचाई. पुलिस के मुताबिक, बस में लगभग 70 से 75 यात्री सवार थे. यह बस अररिया बिहार से दिल्ली जा रही थी. घने कोहरे के चलते कंटेनर भी किसी वाहन से टकरा कर सड़क पर खड़ा हुआ था. उसका चालक भाग निकला है.</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
Rain warning in UP for 3 days from today
Indian Journalist Association will submit a memorandum to District Magistrate regarding the demand of press club at district headquarters

Communal Violence Erupts in Bahraich, Uttar Pradesh
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 116 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 76 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 64 Views
