ग़ज़ल: मंज़ूर, दर्दे- इश्क़ का दिल पे असर तो हो

मंज़ूर, दर्दे- इश्क़ का दिल पे असर तो होलेकिन इलाज के लिए इक चारागर तो हो

मरने का क्या है मैं अभी मर सकता हूँ, मगरकोई तो सोज़ ख़्वां हो कोई नोहा गर तो हो

मैं तेरे दिल से कैसे निकल जाऊँ ये बतारहने को मेरे पास कोई और घर तो हो

कर दूँगा अपने प्यार का इज़हार उस से मैंलेकिन ज़रा सी उस की तवज्जो इधर तो हो

वो ख़ुद को बेच देगा यक़ीनन मेरे लिएमेरी परेशां हाली की उस को ख़बर तो हो

तब ही तो मअना ख़ेज़ बनेगी सफ़र की धूपराहों में सायादार कोई इक शजर तो हो

दुनिया का कोई खौफ़ न रह जाएगा तुम्हेंपैदा दिलों में ख़ालिक़े- अकबर का डर तो हो

तब तो करूँ मैं इज्ज़ के पहलू पे उस से बातवो रिफ़अते- ग़ुरूरो- अना से उतर तो हो

ज़की तारिक़ बाराबंकवीसआदतगंज, बाराबंकी, यूपी

Comments (1)
Ejaz ahamad 15 Oct 2026
लाजबाब ज़ी 🌹🌹
Published By
More in this category
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 117 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 77 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 65 Views