यूपी में बन रहा हवा का दबाव क्षेत्र: 17 और 18 सितंबर को कहीं भारी, कहीं बहुत भारी बारिश का अलर्ट
<p>यूपी में भादो में सावन का कसर पूरा होने की उम्मीद दिख रही है। पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर कभी हल्की तो कभी भारी बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 17 और 18 सितंबर को उत्तर प्रदेश में भारी और कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले 15 व 16 सितम्बर को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से सामान्य बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कम हवा का एक दबाव क्षेत्र दक्षिणी उत्तर प्रदेश पर बन रहा है।</p>
<p>पिछले 24 घंटों के दरम्यान प्रदेश में सबसे अधिक 12 सेंटीमीटर बारिश देवरिया में रिकार्ड की गई। इसके अलावा बाराबंकी के रामनगर में 11, अयोध्या, चित्रकूट के कर्वी में नौ-नौ, देवरिया के सलेमपुर, जालौन के कालपी में छह-छह, हमीरपुर, झांसी के चिल्लाघाट, झांसी के थरौली, बिजनौर के नगीना, हमीरपुर के शहजीना, बस्ती, बारांकी के हैदरगढ़, रायबरेली के डलमऊ, कौशाम्बी के मंझनपुर, गोण्डा के तरबगंज में पांच-पांच, गोरखपुर के मुखलिसपुर, अमेठी के मुसाफिरखाना, संतकबीरनगर के घनघटा, गोण्डा के मनकापुर में चार-चार सेण्टीमीटर बारिश दर्ज की गई।इन जिलों में बारिश की संभावना-बांदा, चित्रकुट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत कबीर नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कनौज, कानपुर शहर, कानपुर देहात, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर मैनपुरी, इटावा, झांसी, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा और ललीतपुर है।</p>
<p>फसलों के लिए फायदेमंद;कृषि विभाग के अवकाश प्राप्त उप निदेशक डॉ..सी.पी.श्रीवास्तव के अनुसार प्रदेश में अब हो रही यह बारिश धान व खरीफ की अन्य फसलों के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि इस वक्त धान की फसल में फूल आने लगे हैं और बालियां बनेंगी।इसके अलावा दलहन व तिलहन की फसलों को भी यह बारिश फायदा देगी। विभाग के संयुक्त निदेशक आर.के.सिंह ने किसानों को सलाह दी कि इस बारिश का पानी खेत से निकलने न दें, खरपतवार पर पूरा ध्यान दें और जहां खेत खाली हों वहां तरोई की बोवाई करें।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
Rain warning in UP for 3 days from today
Indian Journalist Association will submit a memorandum to District Magistrate regarding the demand of press club at district headquarters

Communal Violence Erupts in Bahraich, Uttar Pradesh
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 116 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 76 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 64 Views
