ताज़ा खबर
• ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को• न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान• सदका-ए-जारीया है वृक्ष रोपण: मौलाना रमजान अमजदी• गोंडा: बुज़ुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या• मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन कामिल मिस्बाही को जामिया का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया• सहजनवा: अचानक पलट गई स्कूल की बस, 25 से 30 बच्चे थे सवार• यूपी में आज से 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी• तेज़ रफ़्तार कार ने मार टक्कर, एक की मौत, दो घायल• गोरखपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री डा० संजय निषाद को अब एमपी-एमएलए कोर्ट से समन, तीन दिन में हाजिर होने का निर्देश• ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

लखनऊ: लुलु मॉल में नमाज विवाद को‌ लेकर बड़ा खुलासा, नमाज़ पढ़ने वाले निकले हिन्दू

नमाज़ पढ़ने वाले निकले हिन्दू

📅 18-07-2022 01:33 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
लखनऊ

लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज विवाद में बड़ा खुलासा हुआ है। नमाज पढ़ने वाले 8 लड़के पूरी प्लानिंग के साथ आए थे। फर्स्ट फ्लोर पर ही वे नमाज पढ़ना चाहते थे। चप्पल उतारी और जमीन पर बैठे, लेकिन गार्ड ने उन्हें टोक दिया। फिर वे थर्ड फ्लोर पर पहुंचे और वहां कम भीड़ देखकर नमाज पढ़ी।महज 1 मिनट 24 सेकंड ही नमाज पढ़ पाए थे कि उन्हें गार्ड ने रोक दिया। तब तक वीडियो बन चुका था, जो वायरल हुआ। धर्मगुरुओं का कहना है कि नमाज का समय और दिशा, दोनों गलत थी। सही दिशा पश्चिम और कम से कम 5 मिनट समय लगता है।पुलिस ने लुलु मॉल में लगे CCTV से उन लोगों की मॉल में एंट्री से लेकर एग्जिट तक को ट्रेस किया है। मॉल से जुड़े सूत्रों का दावा है कि पुलिस उन लोगों तक पहुंच गई है। पहचान से जुड़ी कुछ और तफ्तीश पुलिस कर रही है। कन्फर्म होते ही कभी भी उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। अब मॉल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।करीब 1 हजार CCTV, सादे कपड़ों में PAC के जवान मॉल में तैनात किए गए हैं। शनिवार को सुंदरकांड पढ़ने वाले दोनों युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

बाइक से आए थे 4 लोग, नमाज पढ़ी 8 लोगों ने-

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, CCTV फुटेज और तफ्तीश में पता चला है कि 4 युवक मॉल के बाहर बाइक से आते हैं। वह बाहर बाइक खड़ी करते हैं। फिर मॉल में एंट्री करते हैं। मॉल में 8 लोगों ने नमाज पढ़ी थी, यानी 4 लोग मॉल में ही उनसे मिले।

सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर पर नमाज पढ़ने के लिए चप्पल उतार कर बैठते हैं। जमीन पर बैठा देखकर गार्ड उन्हें टोकता है। वह वहां से उठकर सीढ़ियों से पहली फ्लोर पर पहुंचते हैं।

पहली फ्लोर पर भीड़ देखकर वह दूसरी मंजिल। फिर तीसरी मंजिल पर पहुंचते हैं। वहां भीड़ कम देखकर किनारे खाली जगह पर पहुंचते हैं। सभी वहां बैठकर नमाज पढ़ना शुरू कर देते हैं।

करीब 1 मिनट 26 सेकंड ही नमाज पढ़ने की प्रक्रिया हो पाती है। तब तक गार्ड उनको रोक देते हैं। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाया है, जो वायरल हुआ है। इसके बाद वह उठकर वहां से चले जाते हैं।

क्या वीडियो वायरल करने का ही प्लान था?

पुलिस की अब तक की जो तफ्तीश है। वह इस ओर इशारा कर रही है कि इन युवकों का नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल करने का पहले से प्लान था। लेकिन, उन्होंने ऐसा क्यों किया? इस सवाल का जवाब इनकी गिरफ्तारी के बाद ही मिल पाएगा। मामला सुर्खियों में होने के कारण अभी पुलिस अफसर इस पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

लखनऊ के बाहर के रहने वाले हैं चारों युवकसूत्रों के मुताबिक, नमाज पढ़ने वाले युवक लखनऊ के बाहर के रहने वाले हैं। CCTV फुटेज के आधार पर उनको ट्रैक किया गया है। पकड़े जाने के बाद यह पुष्टि हो पाएगी कि फुटेज में जो युवक बाइक से दिखे हैं। वह वही हैं कि नहीं।

500 मीटर पर चेकिंग, बिना छानबीन मॉल तक नहीं पहुंच सकेंगेASP गोसाईगंज स्वाति चौधरी ने बताया, "मॉल के चारों तरफ 500 मीटर का घेरा बनाया गया है। इस पर PAC और पुलिस तैनात की गई है। चेकिंग के बाद ही लोग मॉल तक पहुंच पा रहे हैं। किसी संगठन से जुड़े होने का शक होने पर कार्रवाई की जाएगी। मॉल सुरक्षा एजेंसी भी पहले से ज्यादा अलर्ट है।

उत्तर प्रदेश लखनऊ के लुलु मॉल में मात्र 18 सेकेंड मे पूरी नमाज पढ़कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाने वाले नमाजीयों की पहचानसरोजनाथ योगी, कृष्णकुमार पाठक, गौरव गोस्वामी के रूप में हुई है।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

⭐ Star Reporter ★★★★★
ए

एडवोकेट मिन्हाज सिद्दीक़ी

📍 Faizabad

📰 189 Posts👁 75 Readers📊 0.4 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

मुख्यमंत्री ने जनपद लखनऊ में लेवाना होटल में लगी आग का लिया संज्ञान

विश्व मानवाधिकार परिषद संगठन को बढ़ाने एवं मजबूत करने हेतु प्रदेश कार्यालय पर हुई मीटिंग

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 117 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 77 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 66 Views

WA