हजरत मोहम्मद ने मानवता की हिफाजत का पाठ पढ़ाया- अनिसुर्रहमान चिश्ती

📅 28-09-2023 02:21 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
बिहार

<p>https://youtu.be/3ZEO8q_E_iU?si=b2IF4tsuSE3kUWMp</p>
<p>हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हजरत मोहम्मद की जयंती उनके आदर्शों पर चलने का लिया गया संकल्प</p>
<p>केसरिया। केसरिया टोला, प्रदुमन छपरा मदरसा के तत्वाधान में हजरत मोहम्मद की जयंती के अवसर निहायत अदब व एहतराम और हर्षो उल्लास के साथ जुलूस ए मोहम्मदी का आयोजन किया गया। जिसमें मदरसा के छात्र-छात्राओं समेत हजारों लोगों ने शिरकत किया। जुलूस मदरसा से निकलकर मस्जिद मोहल्ला, आदर्श नगर,नया बाजार, देवीगंज, थाना चौक होते हुए मदरसा पर वापस हुआ। और ईद मिलादुन्नबी की महफिल का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता मौलाना नेमतुल्लाह ने किया। इस अवसर पर मौलाना अनिसुर रहमान चिश्ती ने हजरत मोहम्मद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हजरत मोहम्मद इंसानियत के मसीहा बनकर के आए। पूरी दुनिया को मानवता का पाठ पढ़ाया। अमन व शांति का पैगाम दिया। जिंदा दफन हो रही बेटियों को नई जिंदगी अता किया । विधवाओं, बेसहारों, यतीमो, मजबूरो को समाज में सर उठा कर जीने का सलीका दिया। जुल्म, नफरत आपसी दुश्मनी को खत्म कर समाज में इंसाफ का माहौल पैदा किया। आप सारी दुनिया के लिए रहमत बन कर तशरीफ लाए। इसलिए जरूरी है कि हम हजरत मोहम्मद के पैगाम पर अमल करें और उनके आदर्शों के मुताबिक अपनी जिंदगी गुजारे । इस अवसर पर वसिल अहमद खान ने कहा कि हजरत मोहम्मद ने दुनिया से बुराइयों को खत्म किया। इंसानियत का अदब व एतराम करने का पाठ पढ़ाया। भेदभाव,जात पात, ऊंच नीच का फर्क खत्म किया। सभों को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया।इस अवसर पर निजामुद्दीन खान, राजेंद्र सिंह, सीताराम यादव, अभय कुमार सिंह, अजीत साहनी, विश्वराज सिंह, इरशाद आलम, कारी अब्दुल गनी ने भी हजरत मोहम्मद की जीवनी पर प्रकाश डाला और आपसी सद्भाव को कायम रखने की अंथक प्रयास करने और मानवता, भारतीय संस्कृति की हिफाजत के लिए मिलजुल कर जिंदगी बसर करने का आदेश दिया।इस मौके से सिराजुद्दीन सिराजी, ओबैद रजा, मोहम्मद आलम, अख्तर अली,मोहम्मद सलीम, अशरफ अली, लाल बाबू, अफजल हुसैन, मोहम्मद इदरीश, हाजी मोहम्मद हबीब, मोहम्मद मुश्ताक, रियाज उल हक, नबील अहमद खान, रहीमुद्दीन, मोहम्मद अनवर अली, मोहम्मद जमील, मोहम्मद नसरुद्दीन समेत हजारों लोग मौजूद थे। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह दलबल के साथ मौजूद थे। विश्व शांति के साथ साथ भारत की उन्नति,तरक्की,खुशहाली, सलामती की दुआ की गई।</p>

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

🌱 New Reporter ★★★★★
अ

अनीसुर्रह़मान आक़िब चिश्ती

📍 Faizabad

📰 8 Posts👁 1 Readers📊 0.1 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

20 अगस्त को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा छठा बिहार राज्यस्तरीय पत्रकार महाधिवेशन, संगोष्ठी सह सम्मान समारोह की सफलता के लिए पत्रकारों ने की बैठक

शिक्षक निर्वाचन की तरह पत्रकार निर्वाचन से एमएलसी बनाने की इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाया मांग

अररिया के पत्रकार विमल यादव की हत्या से आक्रोशित पत्रकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए निकाला प्रतिरोध मार्च

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 115 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 75 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 65 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 62 Views

WA