डॉ० संजय कुमार निषाद की मांग पर रेलवे ने ट्रेन को दिया "निषादराज पूर्वांचल एक्सप्रेस" नाम
<p>लखनऊ, अप्रैल 5, 2022। उत्तर प्रदेश के मत्स्य विकास कैबिनेट मंत्री डॉॅ. संजय कुमार निषाद के प्रयास के चलते रेल मंत्रालय ने गोरखपुर से कोलकाता के बीच चलने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस का नाम निषादराज पूर्वांचल एक्सप्रेस कर दिया है। कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने बताया कि निषादराज गुह की जयंती के अवसर पर पूर्वांचल एक्सप्रेस को नया नाम दिया गया है।</p>
<p>डॉ निषाद ने बताया कि 6 अप्रैल को निषादराज गुह की जयंती के शुभ अवसर पर श्रृंगवेरपुर को पर्यटक स्थल घोषित किया गया है व यहां भगवान राम की निषादराज से गले मिलती 81 फीट की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इस क्षेत्र में 35 एकड़ का पार्क भी विकसित किया जाएगा। यह पूरे निषाद समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर पूरे देश से निषाद समाज के लोग श्रृंगवेरपुर में एकत्र हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आशीर्वाद देने के लिए वृंदावन से सद्गुरु श्री रितेश्वर जी महाराज पधार रहे हैं।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

Mehdawal MLA gave solar lights to the journalists on demand of Indian Journalist Association,

Indian Journalist Association hoisted the flag on Independence Day.
Tricolor hoisted with pride on Republic Day celebration at Indian Journalist Association office with great joy.
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 117 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 77 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 65 Views
