ताज़ा खबर
• ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को• न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान• सदका-ए-जारीया है वृक्ष रोपण: मौलाना रमजान अमजदी• गोंडा: बुज़ुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या• मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन कामिल मिस्बाही को जामिया का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया• सहजनवा: अचानक पलट गई स्कूल की बस, 25 से 30 बच्चे थे सवार• यूपी में आज से 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी• तेज़ रफ़्तार कार ने मार टक्कर, एक की मौत, दो घायल• गोरखपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री डा० संजय निषाद को अब एमपी-एमएलए कोर्ट से समन, तीन दिन में हाजिर होने का निर्देश• ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

कॉम्पोज़िट विद्यालय माँट में हुआ खेल दिवस का आयोजन

📅 20-08-2023 03:09 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
खेल

गोरखपुर‌। कॉम्पोज़िट विद्यालय माँट में खेल दिवस का आयोजन हुआ। इस बार का खेल दिवस इस मायने में अलग था कि जेंडर समानता को ध्यान में रख कर लड़के-लड़कियों की टीम आपने सामने थी। सतरंज, खो -खो , कबड्डी, तीन पैर की दौड़ , गणित दौड़ , बोरा दौड़ , जलैबी दौड़ में लड़की लड़का प्रतियोगी के तौर पर आमने सामने थे।

मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ पाली ब्रजेश यादव ने कहा कि जनपद में पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है। लड़कियां किसी से कम नहीं हैं। लड़की लड़कों से हर काम और प्रतियोगिता में बराबर की भागीदारी करके जीत हासिल कर सकती है। लड़कियों को जीतते हुए देखकर अन्य लड़कियों और हर माँ का उत्साह बढ़ेगा। ये विजेता लड़कियाँ ग्रामीण लड़कियों के लिए नज़ीर हैं।

विशेष अतिथि बीईओ पाली रजनीश द्विवेदी ने विजेताओं को पुरस्कार देते हुए कहा कि कॉम्पोज़िट विद्यालय माँट में स्कूल की शिक्षा के साथ साथ इस तरह की गणित, सतरंज की प्रतियोगिता में भाग लेने वाले से प्रतिभागियों का तार्किक ज्ञान बढ़ता है। इनडोर गेम्स से लड़कियों में एकाग्रता और निर्णय लेने का आत्मविश्वास बढ़ता है। लड़कियों में यह आत्मविश्वास आता है कि इस प्रतियोगिता वाले समाज में वो अपनी मेहनत से आगे जा सकती हैं।

स्कूल की प्राचार्या पूजा जयसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि विद्यालय में पढ़ने आने वाले बच्चों में ख़ासतौर पर लड़कियों में लीडरशीप के गुण आने चाहिए। ये स्कूल की ज़िम्मेदारी है कि संविधान में दिए गए मूल्य , अधिकार कर्तव्य को समझे और उपयोग में लाएं। आधी आबादी को खेल के माध्यम से लीडरशीप , टीम को साथ लेकर चलने के गुण सीखने का मौक़ा मिलता है। खेल प्रतियोगिता में स्कूल की शिक्षिका सारिका, शिक्षक शैलेष यादव , दीपू कन्नौजिया, विजय कुमार, अभिषेक कुमार, कन्हैया मिश्रा, प्रियंका सिंह ने महती भूमिका निभाई।

विजेताओं का नाम -

सतरंज - आयुष कक्षा 8

कबड्डी- बालिका‌ कक्षा - 8

खो खो - बालिका कक्षा 8

तीन पैर की दौड़ बालक - बालिका साथ में साक्षी - श्वेता

गणित दौड़ - रितिक कक्षा 4

बोरा दौड़ - गूंजा कक्षा 3जलेबी दौड़ - मोनिका , कक्षा 2

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

👑 Chief Reporter ★★★★★
स

सैय्यद फरह़ान अहमद क़ादरी

📍 Faizabad

📰 515 Posts👁 24 Readers📊 0 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

CWG 2022: India baged 4th medal, Weightlifter Bindyarani Devi wins silver medal in Women's 55kg final

Cricket's Biggest Rivalries Reignite: India vs. Pakistan Clash at the Cricket World Cup 2023!

From Clive Lloyd to Eoin Morgan: here are the Cricket World Cup winners list

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 117 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 77 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 65 Views

WA