ताज़ा खबर
• ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को• न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान• सदका-ए-जारीया है वृक्ष रोपण: मौलाना रमजान अमजदी• गोंडा: बुज़ुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या• मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन कामिल मिस्बाही को जामिया का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया• सहजनवा: अचानक पलट गई स्कूल की बस, 25 से 30 बच्चे थे सवार• यूपी में आज से 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी• तेज़ रफ़्तार कार ने मार टक्कर, एक की मौत, दो घायल• गोरखपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री डा० संजय निषाद को अब एमपी-एमएलए कोर्ट से समन, तीन दिन में हाजिर होने का निर्देश• ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

उत्तर प्रदेश: हज यात्रा के लिए संभावित कोटे के आधे भी नहीं हुए आवेदन। मात्र 9136 लोगों ने हज पर जाने की जताई ख्वाहिश

📅 17-02-2022 12:55 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
उत्तर प्रदेश

<p>हज आवेदन की अंतिम तिथि मंगलवार को समाप्त हो गई। इस बार मात्र 9136 आवेदन ही हुए हैं। यह आंकड़ा संभावित हज कोटे की सीटों का आधा भी नहीं है। कोरोना काल से पहले वर्ष 2019 में प्रदेश की हज सीटों का कोटा करीब 32 हजार सीटों का था। कोरोना के चलते वर्ष 2020 और 2021 की हज यात्रा निरस्त थी। हालांकि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने अब तक प्रदेश के हज कोटे की सीटें तय नहीं की हैं, लेकिन बीते सालों की तरह प्रदेश को 32 से 34 हजार हज सीटें मिलने की उम्मीद है।</p>
<p>सबसे अधिक हज सीटों के कोटे वाले यूपी में हज आवेदन की सुस्ती ने हज कमेटी की नींद उड़ा दी है। आलम यह है कि मैनपुरी से एक भी आवेदन नहीं हुआ है। चित्रकूट से मात्र एक और ललितपुर से पांच लोगों ने हज पर जाने की ख्वाहिश जाहिर की है।</p>
<p>आवेदन करने में मुरादाबाद सबसे आगे है, यहां से 621 आवेदन हुए हैं। दूसरे नंबर पर लखनऊ है। यहां से 568 लोगों ने आवेदन किया है। तीसरे नंबर पर रामपुर है। यहां से 356 आवेदन हुए हैं। बगैर महरम कोटे से 17 महिलाओं ने और 70 साल से ऊपर के बुजुर्ग कोटे से 300 आवेदन हुए हैं।</p>
<p>राज्य हज कमेटी के सचिव राहुल गुप्ता ने आवेदन की सुस्त रफ्तार पर चिंता जताते हुए कहा कि हज कमेटी ऑफ इंडिया से आवेदन की तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया जाएगा।</p>

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

👑 Chief Reporter ★★★★★
स

सैय्यद फरह़ान अहमद क़ादरी

📍 Faizabad

📰 515 Posts👁 16 Readers📊 0 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

Rain warning in UP for 3 days from today

Indian Journalist Association will submit a memorandum to District Magistrate regarding the demand of press club at district headquarters

Communal Violence Erupts in Bahraich, Uttar Pradesh

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 116 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 76 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 64 Views

WA