ताज़ा खबर
• ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को• न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान• सदका-ए-जारीया है वृक्ष रोपण: मौलाना रमजान अमजदी• गोंडा: बुज़ुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या• मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन कामिल मिस्बाही को जामिया का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया• सहजनवा: अचानक पलट गई स्कूल की बस, 25 से 30 बच्चे थे सवार• यूपी में आज से 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी• तेज़ रफ़्तार कार ने मार टक्कर, एक की मौत, दो घायल• गोरखपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री डा० संजय निषाद को अब एमपी-एमएलए कोर्ट से समन, तीन दिन में हाजिर होने का निर्देश• ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

चल मुसाफिर चल रे अब अपने घर को चल रे…

📅 04-08-2023 12:53 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
सिनेमा जगत

किशोर कुमार की पैदाइश आज से 94 साल पहलेखंडवा के बॉम्बे बाजार के गौरी कुंज में 4 अगस्त 1929 इतवार के दिन हुई थी। आप इंदौर में जन्मी लता मंगेशकर से सिर्फ 1 महीने बड़े थे।

किशोर कुमार हरफनमौला कलाकार थे।खंडवा में शुरुआती पढ़ाई करने के बाद इंदौर के क्रिश्चियन कॉलेज में एडमिशन लिया। यही हॉस्टल में 3 साल से ज्यादा रहे। जब देश आजाद हुआ उस दिन किशोर कुमार इंदौर में ही थे।

किशोर कुमार का अटूट खंडवा प्रेम जग जाहिर है…आखरी वक्त खंडवा में बसने कीजिद कर बैठे थे किशोर कुमार। मरने से महज कुछ अरसा पहले 1987 में आखरी बार खंडवा आए थे।शायद बसने से पहले घर देखने आए हो। लेकिन ये सफर उनका आखरी खंडवा सफर था।

इंतकाल के बाद उनका जिस्म जरूर यहां लाया गया।आखरी ख्वाहिश के मुताबिक खंडवा में ही उनका अंतिम संस्कार हुआ। ऐसी मोहब्बत थी किशोर कुमार को अपने शहर खंडवा से…..

बहुत किस्मत वाले होते हैं वो लोग जो अपनी जन्मभूमि से बेपनाह मोहब्बत रखते है। अपने शहर से , अपनी गली से , अपने घर से बेपनाह मोहब्बत करने वाले बिरले शख्स थे हिंदी फिल्मों के बेजोड़ एक्टर , सिंगर और डायरेक्टर किशोर कुमार…..

मधुबाला जैसी खूबसूरत हिरोइन के शौहर।अशोक कुमार जैसे लीजेंड के छोटे भाई….शशधर मुखर्जी जैसे फिल्म निर्माता के साले साहब….

किशोर कुमार को अपने वतन खंडवा से बहुत लगाव था।खंडवा में गुजारे अपने बचपन के दिनों को वो आखरी दम तक नहीं भूले। हर दम खंडवा को याद करते रहते थे।

बंबई में सबसे कहते फिरते मैं किशोर कुमार खंडवा वाला हूं।मस्ती मजाक करते और अक्सर गुनगुनातेदूध जलेबी खायेगे~खंडवा में बस जायेगे….

1987 में लगभग फिल्मों से संन्यास का मुड़ बनाकर अपने वतन खंडवा में बसने का इरादा करने वाले किशोर कुमार ने इंतकाल से कुछ अरसे पहले इंटरव्यू सिर्फ इस शर्त पर दिया कि इंटरव्यू फकत लता मंगेशकर करेगी।

जाहिर सी बात है।लता दीदी ने कभी किसी का इंटरव्यू नहीं लिया था लेकिन वो अपने साथी और हम वतन किशोर कुमार का इंटरव्यू लेने के लिए खुशी~खुशी राजी हो गई।

लता ने इंटरव्यू के दौरान किशोर कुमार से पूछा_आप फिल्म इंडस्ट्री छोड़ देंगे तो क्या गाना~वगैरह भी नहीं गाएंगे।

जवाब में किशोर ने कहा_ लता मैं चैरिटी शो जरूर करूंगा जैसे तुम करती हो। तुम बुलाओगी तो मैं जरूर आऊंगा। अपने चाहने वालों के लिए मैं चैरिटी शो जरूर करूंगा।

इस इंटरव्यू में किशोर कुमार ने बंबई नगरी छोड़कर खंडवा में बस जाने का भी जिक्र किया।

जब लता ने पूछा किशोर अब आपको ऐसा लगता है कि आप बहुत खुश है?

उन्होंने भावुक होकर कहाभगवान की दया से अब मुझे कुछ नहीं चाहिए।अब सिर्फ इतना चाहिए कि जितनी जल्दी हो सके यहां से भाग जाऊं अपने घर (खंडवा) की तरफ वो मुझे बुला रहा है। हाथ उठाकर बुला रहा है।*चल रे मुसाफिर चल रे , अब अपने घर को चल रे…….

खंडवा के बेटे हरफन मौला किशोर कुमार की आखरी ख्वाहिश मरने के बाद ही पूरी हुई जब उनका खंडवा की सरजमीन पर अंतिम संस्कार हुआ ।

अपन इंदौरी का खंडवा वाले को सलाम!!

✍️ जावेद शाह खजराना (लेखक)

9340949476 🤳

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

✍️ Active Reporter ★★★★★
ज

जावेद शाह खजराना

📍 Faizabad

📰 46 Posts👁 11 Readers📊 0.2 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

सिंधी फिल्मों की पहली हिरोइन शिला रमानी ने महू में गुमनाम जिंदगी गुजारी

बताओ तो जानें

जब इंदौर की रीता भादुड़ी बनी फूलन देवी……फूटी कोठी में हुई थी शूटिंग

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 116 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 76 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 64 Views

WA