ताज़ा खबर
• ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को• न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान• सदका-ए-जारीया है वृक्ष रोपण: मौलाना रमजान अमजदी• गोंडा: बुज़ुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या• मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन कामिल मिस्बाही को जामिया का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया• सहजनवा: अचानक पलट गई स्कूल की बस, 25 से 30 बच्चे थे सवार• यूपी में आज से 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी• तेज़ रफ़्तार कार ने मार टक्कर, एक की मौत, दो घायल• गोरखपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री डा० संजय निषाद को अब एमपी-एमएलए कोर्ट से समन, तीन दिन में हाजिर होने का निर्देश• ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

जावेद अख्तर ने जब मुशायरे में मिली रकम स्कूल के बच्चों की तालीम के लिए दान कर दी

📅 16-07-2023 10:17 AM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
लेख

12 फरवरी 2010 जुमा का दिन था। इतिफाक से उसी दिन महाशिवरात्रि भी थी।

रुबीना इकबाल खान मेडम पहली बार पार्षद बनी थी।'मैं नहीं हम' की टीमटाम ने जीत की खुशी मेंखिजराबाद गार्डन में जलसा/मुशायरा रखा था।

मशहूर पत्रकार और लेखक हिदायतुल्लाह खान प्रोग्राम के रहनुमा थे। उनकी सरपरस्ती में नामी~गिरामी शायर इंदौर में तशरीफ फरमा थे। जैसे मुनव्वर राना और जावेद अख्तर।

जावेद अख्तर चूंकि उर्दू अदब से ताल्लुक़ रखते है लिहाजा मरहूम अज़ीज़ इंदौरी साहब की उर्दू लायब्रेरी की क़दीम किताबों को निहारने चल पड़े।

दरगाह के पास उर्दू स्कूल की पूर्वी तरफ उनकी लायब्रेरी थी। जावेद अख्तर के दादाजी मुज़्तर खैराबादी ने तुकोजीराव होलकर और यशवंत राव होलकर की हुकूमत में सन् 1924 से लेकर 1927 तक होलकर रियासत में इतिहास लेखन का काम भी किया। गफूर खां की बजरिया में रहते थे। इसलिए जावेद अख्तर का इंदौर से जुड़ाव था। उनकी उर्दू की कोई किताब या नज़्म मिल जाए और कुछ नायब किताब हाथ लग जाए लिहाजा जावेद अख़्तर साहब को अजीज इंदौरी साहब ने लायब्रेरी का मुआयना कराया।मुज्तर खैराबादी का शेर है👇न किसी की आँख का नूर हूँ न किसी के दिल का क़रार हूँजो किसी के काम न आ सके मैं वो एक मुश्त-ए-ग़ुबार हूं

इसके बाद पास ही स्थित उर्दू स्कूल के प्रोग्राम में भी जावेद अख्तर साहब ने शिरकत की। इतना ही नहीं जावेद अख्तर साहब को मुशायरा पढ़ने और इंदौर आने के एवज में जो फीस मिली थी उन्होंने खुशी~खुशी बच्चों की तालीम के लिए उर्दू स्कूल को दान कर दी।मुज्तर खैरबादी ने क्या खूब लिखा है👇"बुरा हूँ मैं जो किसी की बुराइयों में नहीं ,भले हो तुम जो किसी का भला नहीं करते"

उस वक़्त ऐसा कोई शख़्स नहीं था जो उन्हें बोलता कि बाजू में हजरत नाहर शाह वली की मशहूर दरगाह भी है।खैर सेक्युलर जावेद अख्तर को किसी ने बताया नहीं। मैं कहता भी तो किसे? मेरी सुनता भी कौन?

अगर मेरा बस चलता तो मैं उन्हें बताता आपके साथी राईटर जनाब सलीम खान के बड़े भाई यहाँ दरगाह के रिसीवर रह चुके है। सलीम साहब यहां अक्सर आया करते थे। मोहम्मद रफी की दोनों बहुएं भी सलीम साहब की भांजियाँ हैं। ये सभी यहाँ के जायरीन है।

"तेरी गली तक आए~तेरे कूचे से भी गुजरे,काश नसीब में होते~तेरे पहलू तेरे हुजरे "

बहरहाल मैंने सोचा था कि बोलू।लेकिन मेरी उस वक्त कौन सुनता?

खैर उस वक्त खजराना में गिनती के फोटोग्राफर औऱ पत्रकार थे। मेरे पास सोनी का डिजिटल कैमरा था ।ऐसे यादगार लम्हों को कैद करना मैं नहीं भूलता था।

सोचा कि चलो बतौर निशानी कुछ फोटो ले लिए जाए।उस वक्त जावेद अख़्तर के खजराने के सफ़र के मैंने सैकड़ों फोटो ओर दर्जनों वीडियो बनाई। उनसे आटोग्राफ भी लिया। उनके साथ दोस्तो के भी खूब फोटो खींचे।ये सभी मेरे खजाने में आज भी महफूज़ रखे है।

फोटो में देखिए पार्षद हाजी उस्मान पटेल जी ,पार्षद इक़बाल खान औऱ अन्नू पटेल उर्दू स्कूल में जावेद अख्तर के साथ तशरीफ़ फरमा हैं।

ये फोटो मैंने ही क्लिक किया था। 13 साल हो गए ऐसा लगता है कल की बात हो।

✍ जावेद शाह खजराना (लेखक)

9340949476

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

✍️ Active Reporter ★★★★★
ज

जावेद शाह खजराना

📍 Faizabad

📰 46 Posts👁 2 Readers📊 0 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

The value of knowledge

Silence

Altered Connotation of Love in Netizens’ World: Sagas from Shalini Mullick’s 'Stars from the Borderless Sea'

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 116 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 76 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 64 Views

WA