मजलिस के खिलाफ मुसलमान मैदान में क्यों?

तेजस्वी और ठगबंधन की ग़लती उन पर भारी पड़ रही है इसलिए तेजस्वी ने एक टोपी वाले को हेलीकाप्टर में घुमाना शुरू कर दिया है तो साथ ही मुस्लिम लोगों को ही मजलिस के खिलाफ़ ज़ुबानी यानी गाली गलौच और हाथ पैर की यानी गुंडई की लड़ाई में उतार दिया है।

बेचारे ये राजद और जदयू वाले मुसलमान ये भी ख्याल नहीं रख रहे कि जिन अपने भाइयों को वो शिकार बना रहे है यही कल तुम्हारे जनाजे उठाने आयेंगे। राजनीति करो और करना भी चाहिए कि अपनी पार्टी का सपोर्ट आप का हक़ है लेकिन ये गुंडई और गलीबाजी क्यों?क्या कोई गैर मुस्लिम नेता गैर मुस्लिमों को गाली दे रहा है? अगर नहीं तो आप क्यों ये काम कर रहे हैं?

इतनी सी बात समझ नहीं आती कि ठगबंधन लोहे को लोहे से काटने वाले फार्मूले पर अमल कर रहा है और तुम्हें लड़ा कर खुद चैन की बंसी बजा रहा है। कल जब ठगबंधन को मजलिस के सपोर्ट की ज़रूरत पड़ेगी और मजलिस हुकूमत में शामिल होगी तो फिर तुम्हारा क्या होगा? अगर मजलिस के नेता तुम्हें पार्टी से साइड लाइन करने को कहेंगे तो राजद और जदयू वाले तुम्हें एक मिनट में निकाल कर बाहर फेंक देंगे, जैसे औरों को फेंका है।

हम मजलिस के लोगों से कहेंगे कि गाली का जवाब गाली से न दें, ये सब्र का वक्त है बस दस दिन सब्र करें धैर्य रखें अल्लाह ने चाहा तो वो अपने आप मर जायेंगे, अगर आप पर हमला होता है तो क़ानूनी तरीके इस्तेमाल करें और सोशल मीडिया पर जम कर फैलाने का काम करें ये आवाम का मूड बदलने में बहुत मददगार साबित होगे, ये हमले आप को जीत के करीब करेंगे।ठगबंधन की मुस्लिमों को हिस्सेदारी से दूर रखने की ये आखिरी कोशिश है इसीलिए वो हर हथकंडा अपनाएंगे हर हद तक जाएंगे इसलिए आपको अकेले नहीं चलना, समूह के साथ चलें, जितना हो सके पर्सनिली संपर्क करें, अफवाहों और लड़ाई झगड़े से बचने की हर मुमकिन कोशिश करें यही आप की कामयाबी है।

मुहम्मद जाहिद अली मरकजीचेयरमैन तहरीक उल्मा ए बुंदेलखंड

Comments (0)
Published By
More in this category

महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के लिए राजिक फर्शीवाला मांग रहे वोट

मोदी सरकार को अपने कर्मों का फल भोगने के लिए पांच साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा : पवन खेड़ा
म०प्र०: कांग्रेस में अफसर पटेल को मिली प्रदेश महामंत्री की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 117 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 77 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 65 Views