ताज़ा खबर
• ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को• न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान• सदका-ए-जारीया है वृक्ष रोपण: मौलाना रमजान अमजदी• गोंडा: बुज़ुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या• मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन कामिल मिस्बाही को जामिया का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया• सहजनवा: अचानक पलट गई स्कूल की बस, 25 से 30 बच्चे थे सवार• यूपी में आज से 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी• तेज़ रफ़्तार कार ने मार टक्कर, एक की मौत, दो घायल• गोरखपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री डा० संजय निषाद को अब एमपी-एमएलए कोर्ट से समन, तीन दिन में हाजिर होने का निर्देश• ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

मुसलमान वो है जिसके हाथ और ज़ुबान से दूसरा इन्सान महफ़ूज़ रहे: मौलाना शेख़ मुशीर अब्बास

📅 04-09-2023 10:26 PM 👁 2 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
Uncategorized

<p>शहीदाने कर्बला के चेहल्लुम की मजालिस जारी</p>
<p>फ़तेहपुर, बाराबंकी(अबू शहमा अंसारी)। सच्चा मुसलमान वो है जिसके हाथ और ज़ुबान से दूसरा इंसान महफ़ूज़ रहे, भले ही वो दूसरे मज़हब या फ़िर्क़े का हो इन खयालात का इज़हार16 सफ़र की सुब्ह 10 बजे होने बड़ा इमाम बाड़ा महल फतेहपुर में होने वाली मजलिस में सुल्तानपुर से तशरीफ़ लाये मौलाना शेख़ मुशीर अब्बास ने हदीसे रसूल सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम का हवाला देकर कहा कि हम सभी को एक-दूसरे से प्यार, मुहब्बत और इज़्ज़त करते हुए एक-दूसरे का एहतिराम चाहिए। एक मुसलमान के लिए ये जायज़ नहीं कि दूसरे फ़िर्क़े के मुसलमान पर तोहमत और झूठे इल्ज़ाम लगाए, दूसरे फ़िर्क़े के अक़ाएद और रसूमात के बारे में झूठ नहीं बोलना चाहिए क्योंकि अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त झूठों पर लानत करता है। मौलाना ने मज़ीद कहा कि अब वक़्त आ गया है कि सिर्फ और सिर्फ इत्तेहाद बैनुल मुस्लेमीन की बात की जाये, आलिम न कभी झूठ बोलेगा और न लड़ायेगा लेकिन जाहिल हमेशा झूठ बोलकर लड़ाएगा। मौलाना ने कहा कि जबतक नमाज, रोज़ा बाक़ी है तब तक अज़ादारी बाक़ी रहेगी। मौलाना ने कहा कि सहाबी ए रसूल सल0 हज़रत जाबिर बिन अब्दुल्लाह अंसारी रज़ि0 क़ब्रे इमाम हुसैन अ0 के पहले ज़ायर थे ! ऐसे सहाबा (रज़ि0) पर लाखों करोड़ों सलाम करने चाहिए।गुज़िश्ता 14 सफ़र की मजलिस को मौलाना हसनैन बाक़री ने खिताब किया और 15 सफ़र की मजलिस को बिहार राज्य के पटना के मौलाना सज्जाद हुसैन ने ख़िताब किया।बड़ा इमाम बाड़ा ट्रस्ट के चेयरमैन सैय्यद हसन इब्राहीम काज़मी के ज़ेरे निगरानी होने वाली क़दीमी सह रोज़ा मजालिस की 17 सफ़र को होने वाली मजलिस को जामिया लखनऊ के प्रोफेसर मिर्ज़ा शफ़ीक़ हुसैन शफ़क,18 सफ़र की दूसरी मजलिस मौलाना शमशाद जाफ़री और 19 सफ़र की तीसरी और अलविदाई मजलिस को आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सेक्रेटरी और लखनऊ की शाही आसफ़ी मस्जिद के इमामे जुमा आफताबे शरीअत मौलाना सैय्यद कल्बे जव्वाद साहब क़िब्ला ख़िताब फ़रमायेंगे।फ़तेहपुर की इन क़दीमी और तारीख़ी मजालिस मे शिर्कत करने के लिए बड़ा इमाम बाड़ा ट्रस्ट के चेयरमैन सैय्यद हसन इब्राहीम काज़मी साहब के बहनोई सैय्यद क़ायम मेहदी ज़ैदी लंदन इग्लैंड से ख़ुसूसी तौर पर फ़तेहपुर तशरीफ़ लाये हैं। इस अवसर पर खावर सीतापूरी, नदीम सीतापूरी, नगमी मोहानी, मुसय्यब हुसैन, अली जव्वाद, सय्यद गाज़ी, मुख्तार अंसारी, वसीम बनारसी, शकील सिद्दीकी, मोमिन वारसी, हुसैन अंजुम सहित आदि लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।</p>

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

📰 Editor ★★★★★
H

Hindi@Hamariaawaz

📍 Faizabad

📰 1048 Posts👁 258 Readers📊 0.2 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

इंडियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन ने शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशलता के साथ मोहर्रम संपन्न होने पर सभी को दी मुबारकबाद

बाराबंकी: काशिफ़ पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मुस्लिम महिलाओं ने भारतीय सेना के अदम्य साहस को सराहा

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 117 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 77 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 65 Views

WA