पीलीभीत में ताजियेदार और कांवड़िये आए आमने-सामने, दोनों ओर से चले पत्थर; सीओ का फूटा सिर
<p>पीलीभीत। शनिवार शाम को खमरिया पुल पर कांवड़िये और ताजियेदार आमने-सामने आ गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। घटना से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही फोर्स के साथ सीओ सदर प्रतीक दहिया मौके पर पहुंच गए। पथराव में सीओ सदर प्रतीक दहिया के सिर पर पत्थर लगा है, जिससे सीओ सदर घायल हो गए।</p>
<p>घटना से आक्रोशित ताजियेदारों ने ताजिया रखकर बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया किया। स्थिति बिगड़ते देख अन्य थानों से फोर्स बुला लिया गया है। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।</p>
<p>पुलिस अफसर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा जहानाबाद में भी विवाद के चलते रिछा-बहेड़ी हाईवे जाम लगा दिया गया। दोनों जगह जाम लगने से राहगीर फंसे हुए हैं।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
Rain warning in UP for 3 days from today
Indian Journalist Association will submit a memorandum to District Magistrate regarding the demand of press club at district headquarters

Communal Violence Erupts in Bahraich, Uttar Pradesh
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 116 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 76 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 64 Views
