रमज़ान जा रहा है
📅 18-04-2023 11:54 PM
👁 2 Readers
💬 0 Comments
🔁 0 Shares
कविता

कविता: रमज़ान जा रहा हैकवि: नासिर मनेरीसंस्थापक व अध्यक्ष: मनेरी फाउंडेशन, इंडिया

ग़मगीन सब को कर के मेहमान जा रहा है।कर के उदास माह-ए-गुफरान जा रहा है।।

मस्जिद की रौनकें भी अब खत्म हो रही हैं।सदमा हज़ार देकर रमज़ान जा रहा है।।

रोजा नमाज़, सहरी, इफ्तारी व तरावीह।हमराह-ए-हर सआदत मेहमान जा रहा है।।

रहमत थी, मग़फ़िरत थी, और थी नजात-ए-नार।जिस माह में वो माह-ए-फैज़ान जा रहा है।।

जिस माह में जज़ा भी सत्तर गुना थी ज़्यादा।अफसोस अब वो माह-ए-गुफरान जा रहा है।।

रब की रज़ा का जिस में मिलता सुनहरा मौक़ा।हो कर जुदा वो माह-ए-रिज़वान जा रहा है।।

कैसे करे ये मेहमाँ "नासिर मनेरी" रुख़सत।है हाल तो बुरा अब रमज़ान जा रहा है।।

Comments (0)
Published By
More in this category
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 117 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 77 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 65 Views