ताज़ा खबर
• ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को• न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान• सदका-ए-जारीया है वृक्ष रोपण: मौलाना रमजान अमजदी• गोंडा: बुज़ुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या• मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन कामिल मिस्बाही को जामिया का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया• सहजनवा: अचानक पलट गई स्कूल की बस, 25 से 30 बच्चे थे सवार• यूपी में आज से 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी• तेज़ रफ़्तार कार ने मार टक्कर, एक की मौत, दो घायल• गोरखपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री डा० संजय निषाद को अब एमपी-एमएलए कोर्ट से समन, तीन दिन में हाजिर होने का निर्देश• ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

नेपाल में आला हज़रत की सुन्नी,सूफी,खानकाही विचारधारा के प्रसार के लिए "आलाहज़रत नेशनल लाईब्रेरी की स्थापना"

📅 21-07-2022 03:01 PM 👁 2 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
अंतरराष्ट्रीय

<p>दरगाह प्रमुख और सज्जादानशीन ने दी मुबारकबादी</p>
<p>नेपाल आला हज़रत नेशनल लाईब्रेरी के नाम से पहले सुन्नी सूफी खानकाही लाईब्रेरी की स्थापना और उद्धघाटन के मौके पर मुफ्ती मोहम्मद सलीम नूरी ने कहा कि आला हज़रत ने इस्लाम धर्म की अमन व शांति वाली विचारधारा का विश्व भर में अपने फतवों और किताबों द्वारा प्रसार किया। इसी अहिंसात्मक विचार धारा को सुन्नी,सूफी,खानकाही बरेलवी विचारधारा के नाम से जाना जाता है।</p>
<p>दरगाह प्रमुख हज़रत सुबहानी मियां और सज्जादानशीन हजरत मुफ्ती अहसन मियॉ के प्रयासों और आलाहज़रत के मदरसा मंजरे इस्लाम के मुफ्ती मोहम्मद सलीम बरेलवी व तंजीम उलमा ए इस्लाम के मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी व दरगाह आला हज़रत के मुफ्तियाने किराम के लगातार दौरों के कारण इधर तीन सालों में भारत और नेपाल के सुन्नी उलेमा के रिश्तों तथा नेपाल के सुन्नी मुसलमानों के रिश्तों में मजबूती आई है। इन्ही रिश्तो की नई इबारत लिखने और आलाहज़रत की सुन्नी,सूफी,खानकाही और मानवतावादी विचारधारा को साहित्यिक तथा मजबूत अन्दाज मे प्रसारित करने के लिए नेपाल के मशहूर जनपद "नवलपरासी" में फैजाने अहले बैत संस्था के प्रबंधन मे "आलाहज़रत नेशनल लाईब्रेरी" के नाम से एक भव्य राष्ट्रीय लाईब्रेरी की स्थापना की गई है। जिसका उद्धघाटन समारोह दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियॉ के खलीफा और राष्ट्रीय उलमा कौंसिल नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हजरत सय्यद गुलाम हुसैन, अल्लामा जामिन अली रजवी और डाक्टर साबिर अली ने किया। आला हज़रत के नाम से अपनी अलग बिल्डिंग में इतनी बड़ी और भव्य अंदाज की पूरे नेपाल देश में यह पहली ऐसी लाईब्रेरी है जिसे दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियॉ और सज्जादानशीन हजरत अहसन मियॉ तथा आलाहज़रत के स्थापित कर्दा मदरसा मंजर-ए-इस्लाम का संरक्षण प्राप्त है। इस भव्य पुस्तकालय में आला हजरत की अनेक भाषाओं मे लिखी पुस्तकों के अतिरिक्त सुन्नी,सूफी,खानकाही विचार धारा पर आधारित पुस्तके उपलब्ध रहेगी।आला हज़रत राष्ट्रीय पुस्तकालय के तत्वावधान में दरगाह आला हज़रत के प्रमुख की ओर से बहुत जल्द आपसी सौहार्द,मानवतावाद,अहिंसात्मक विचार, अमन-चैन और शांति को बढ़ावा देने तथा भारत व नेपाल के और यहाॅ के सुन्नी मुसलमानो के रिश्ते लिए आला हज़रत और दूसरे खानकाही बुजुर्गों की किताबों का नेपाली भाषा में अनुवाद भी कराने का प्रयास कर रहे हैं।मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि नेपाल देश में आला हज़रत के नाम से इस पहली बड़ी लाईब्रेरी की स्थापना पर नेपाल देश खास कर जनपद नवलपरासी के समस्त सुन्नी उलमा को और सय्यद गुलाम हुसैन मजहरी को दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियॉ ने मुफ्ती मोहम्मद सलीम साहब के माध्यम से मुबारक बाद और प्रशस्ति पत्र लिखकर भेजा है।</p>
<p>नासिर कुरैशीमीडिया प्रभारी9897556434</p>

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

📰 Editor ★★★★★
H

Hindi@Hamariaawaz

📍 Faizabad

📰 1048 Posts👁 262 Readers📊 0.3 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

Iran: Stormy rains, floods disrupted normal life, 6 people died.

Palestinian student Arij Asaliya returns to her school with only one eye

The Queen has died, Buckingham Palace has announced.

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 117 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 77 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 65 Views

WA