जावेद का घर ढहाने के मामले की सुनवाई टली

इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच ने सुनवाई से इन्कार किया, कल दूसरी बेंच में होगी हियरिंग

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच ने जावेद मोहम्मद का घर ढहाने के मामले में आज सुनवाई से इनकार कर दिया। सीनियर जस्टिस सुनीता अग्रवाल और जस्टिस विक्रम जी चौहान की बेंच में सोमवार को इस केस की सुनवाई होनी थी। कोर्ट ने इस याचिका को सुनवाई के लिए दूसरी बेंच के पास भेजने को कहा है।

अब मंगलवार को इस केस की दूसरी बेंच में सुनवाई होगी। हाईकोर्ट में जावेद की पत्नी परवीन फातिमा ने याचिका दाखिल की थी। याचिका में कहा गया है कि पुलिस उसे और उसकी बेटी को भी 11 जून को उठा ले गई थी। 12 जून को घर ढहाने से पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया। याचिका में परवीन फातिमा ने अवैध तरीके से मकान तोड़ने की शिकायत की है। दोबारा मकान बनने तक रहने के लिए सरकारी आवास मुहैया कराने की मांग की है।

परवीन फातिमा ने लिखा है कि जिस मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। वह उसके नाम पर है न कि उसके शौहर जावेद के नाम पर। ये मकान उनको उनके पिता से उपहार में मिला था।

नगर निगम और राजस्व दस्तावेजों में परवीन का ही नाम दर्ज है। परवीन ने बताया कि अटाला हिंसा के बाद उसे और उसकी बेटी सुमैया फातिमा को पुलिस महिला थाने उठा ले गई। पुलिस गई और नोटिस चस्पा कर चली आई। उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी भी नहीं हुई। 12 जून को मकान ध्वस्त कर दिया गया।

इन सब घटनाओं की सही तरीके से उन्हें और उनके परिवार को जानकारी तक नहीं हो सकी। नोटिस भी उसके पति के नाम दिया गया और याची को अपील दाखिल करने या पक्ष रखने का कोई मौका दिए बगैर मकान ध्वस्त कर दिया गया।

Comments (0)
Published By
More in this category
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की प्रयागराज जिला इकाई की बैठक हुई संपन्न
खेत में काम कर रही महिला के ऊपर गिरी आकाशीय बिजली, हुई मौत
प्रयागराज: एक लाख का जूता पहनता हूं, उसी से पीटता हूं
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 117 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 77 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 65 Views