पिकअप व ट्रैक्टर ट्राली में हुई जोरदार भिड़ंत तीन लोग गम्भीर रूप से घायल
<p>घोसी(मऊ)।28जनवरी: घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा के नकटा स्थित घोसी-मझवारा मार्ग पर गुरुवार की सुबह कोहरे के कारण एक बडा हादसा हो गया। रेलवे की पिलर बीम लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने सामने से आ रहे पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी की पिकअप के परचक्खे उड गये। चालक सहित पिकअप में सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा निवासी अनिल मौर्या का पिकअप उनका वाहन चालक लेकर मझवारा में माल ढुलाई हेतु जा रहा था। उसके साथ दो युवक धर्मेन्द्र व सोनू भी पिकअप में सवार थे। उक्त वाहन घोसी मझवारा-मार्ग पर नकटा के समीप स्थित प्राईमरी स्कूल के पास पहुंचा ही था की कोहरे के कारण साफ दिखाई न देने से सामने आ रही रेलवे की पिलर बीम लादकर ट्रैक्टर-ट्राली से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी की पिकअप के परचक्खे उड़ गए और उसमें सवार चालक सहित तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। टक्कर की आवाज सुनकर असपास ग्रामीण घटनास्थल पर पहुँच पिकअप की केबिन तोडकर तीनों घायलों को बाहर निकाला व इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर दुर्घटना कर भाग रहे ट्रैक्टर-ट्राली चालक को लोगों ने रघौली बाजार के समीप पकड़ लिया व पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से पिकअप को रास्ते से हटाकर किनारे किया</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
अल फ़लाह फाउंडेशन(ब्लड डोनेट ग्रुप) को मिला बॉलीवुड ऐक्टर का साथ
अल फ़लाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप) ने रात 2 बजे महिला रोगी को एक से अधिक ओ०नेगेटिव ब्लड दिया
आजमगढ़: अल फ़लाह फाउंडेशन की ओर से मुहम्मद आज़म के नेतृत्व में मुफ्त तिरंगा और मास्क वितरित
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 116 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 76 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 64 Views
