2022 विधानसभा चुनावों का ऐलान, यहां देखें कब कहां होगा चुनाव
यूपी चुनाव ज़िलेवार👇🏻

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है, इन पांचों राज्यों में 690 सीटों पर चुनाव होंगे और 7 चरणों में सभी पांच राज्यों के चुनाव को समाप्त कराया जाएगा, पहले चरण के लिए 10 फरवरी को वोटिंग होगी जबकि उसके ठीक एक महीने बाद 10 मार्च को सभी पांचों राज्यों में के एक साथ रिजल्ट आएंगे।मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान चुनाव संबंधी सभी जानकारियां सामने रखी।

सात चरणों में होगा पांचों राज्यों में चुनाव।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि 10 फरवरी को पहला चरण, 14 फरवरी को दूसरा चरण, 20 फरवरी को तीसरा चरण, 23 फरवरी चौथा चरण, 27 फरवरी को पांचवां चरण, 3 मार्च को छ्टे दौर का मतदान होगा जबकि 7 मार्च को आखिरी चरण के लिए वोट पड़ेंगे। 10 मार्च को सभी पांचों राज्यों के चुनाव के एक साथ नतीजे आएंगे।

यूपी में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं। पंजाब में 117, उत्तराखंड में 70, मणिपुर में 60 और गोवा में 40 विधानसभा सीटें हैं। सात राज्यों के लिए मतदान सबसे पहले 10 फरवरी को शुरू होगा। 10 मार्च को सभी राज्यों में मतगणना होगा।उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 03 मार्च और 07 मार्च को वोटिंग होगी। पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक साथ 14 फरवरी को मतदान होगा। मणिपुर में दो चऱणों में मतदान होगा, मणिपुर में 37 फरवरी और 3 मार्च को कराया जाएगा।

UP में 7 चरणों मे चुनाव होगा!

प्रथम चरण-10 फरवरीद्वितीय चरण-14 फरवरीतृतीय चरण-20 फरवरीचतुर्थ चरण-23 फरवरीपांचवा चरण-27 फरवरीछठा चरण-3 मार्चसातवां चरण-7 मार्च10 मार्च को होगी मतगणना !!!

पहला चरणः 10 फरवरी 2022उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 15 जिलों की 73 सीटों पर चुनाव होंगे।जिलेः शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज।

दूसरा चरणः 14 फरवरी 2022दूसरे चरण में 11 जिलों के 67 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे।जिलेः सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, पीलीभीत, खेरी, शाहजहांपुर और बदायूं।

तीसरा चरणः 20 फरवरी 202212 जिलों के 69 विधानसभा क्षेत्रों में तीसरे चरण के दौरान चुनाव होंगे।जिलेः फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर।

चौथा चरणः 23 फरवरी 202212 जिलों के 53 विधानसभा क्षेत्रों में चौथे चरण के दौरान चुनाव होंगे।जिलेः प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली और चित्रकूट।

पांचवां चरणः 27 फरवरी 202252 विधानसभा क्षेत्रों में पांचवे चरण के दौरान 11 जिलों में चुनाव होंगे।जिलेः बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, अमेठी और सुल्तानपुर।

छठा चरणः 03 मार्च 2022सात जिलों की 49 विधानसभा क्षेत्रों में पांचवे चरण के दौरान मतदान संपन्न होंगेे।जिलेः महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ और बलिया।

सातवां चरणः 07 मार्च 20227 जिलों की 40 विधानसभा क्षेत्रों में पांचवे चरण में चुनाव होंगे।जिलेः गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्रा और जौनपुर।

गोरखपुर मंडल में चुनाव की तारीख

गोरखपुर- 3 मार्चदेवरिया- 3 मार्चकुशीनगर-3 मार्चमहराजगंज- 3 मार्च

बस्ती मंडल में चुनाव की तारीख

बस्ती-3 मार्चसंतकबीरनगर-3 मार्चसिद्धार्थनगर-3 मार्च

Comments (0)
Published By
More in this category
Rain warning in UP for 3 days from today
Indian Journalist Association will submit a memorandum to District Magistrate regarding the demand of press club at district headquarters

Communal Violence Erupts in Bahraich, Uttar Pradesh
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 117 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 77 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 66 Views