ताज़ा खबर
• ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को• न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान• सदका-ए-जारीया है वृक्ष रोपण: मौलाना रमजान अमजदी• गोंडा: बुज़ुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या• मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन कामिल मिस्बाही को जामिया का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया• सहजनवा: अचानक पलट गई स्कूल की बस, 25 से 30 बच्चे थे सवार• यूपी में आज से 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी• तेज़ रफ़्तार कार ने मार टक्कर, एक की मौत, दो घायल• गोरखपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री डा० संजय निषाद को अब एमपी-एमएलए कोर्ट से समन, तीन दिन में हाजिर होने का निर्देश• ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

झांसी: मियां-बीवी राजी, लेकिन डीजे पर भड़क गये क़ाज़ी, 25 हजार का जुर्माने

📅 05-01-2022 05:36 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
उत्तर प्रदेश

<p>झांसी में डीजे के कारण एक काजी ने निकाह पढ़ने से मना कर दिया. हुआ यूं कि रोक के बावजूद बारात में दूल्हा डीजे बजाते हुए दुल्हन के घर पहुंच गया. इस पर काजी बिफर गए और उन्होंने निकाह पढ़ाने से मना कर दिया.करीब 4 घंटे चले मान-मनौवल के बाद काजी एक शर्त के साथ मान गए. शर्त के अनुसार, वर-वधू पक्ष के लोगों ने स्टेज पर जाकर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी. इसके बाद देर रात डेढ़ बजे काजी ने निकाह पढ़ाया.इसके बाद शहर के 3 काजियों ने मिलकर फतवा जारी कर मुस्लिम समाज के निकाह में डीजे पर रोक भी लगा दी. फतवे का उल्लंघन करने पर लड़के पक्ष पर 25 हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा. यदि किसी काजी ने बारात में डीजे बजने के बाद निकाह पढ़ाया तो उस पर भी 5100 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।</p>
<p>क्या है पूरा मामला?झांसी के पुलिया नंबर 9 स्थित मदीना मस्जिद के काजी अताउल्ला खान ने बताया कि पुलिया नंबर 9 पानी की टंकी के रहने वाली एक लड़की का रिश्ता झांसी के ही गुरसराय में हुआ था. 7 दिन पहले इमाम घर जाकर बताकर आए थे कि बारात में डीजे लेकर नहीं आना है. इस संबंध में फोन पर लड़के वालों से भी बात हो चुकी थी.हालांकि, बीती रात लड़के वाले बारात में डीजे लेकर पहुंच गए. डीजे पर नाचते हुए बाराती दुल्हन के घर पहुंचे. शुरूआती रस्म अदा करने के बाद जब निकाह का वक्त हुआ, तब काजी ने रोक के बावजूद बारात में डीजे बजाने को लेकर निकाह पढ़ाने से मना कर दिया. इससे दोनों पक्षों में खलबली मच गई.फिर किसी तरह मान-मनौव्वल&nbsp;कर शादी कराई गई लेकिन आगे से ऐसा न हो इस लिए एक फतवा जारी किया गया और &nbsp;अगर किसी मुस्लिम समाज के लोगो ने उसे उसके उलंघन किया तो उसको दंडित करने का प्रावधान भी किया गया क्योंकि काजियों का मानना है कि इस्लाम में हराम है डीजे, ये फिजूल खर्ची है.</p>

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

📰 Editor ★★★★★
H

Hindi@Hamariaawaz

📍 Faizabad

📰 1048 Posts👁 414 Readers📊 0.4 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

Rain warning in UP for 3 days from today

Indian Journalist Association will submit a memorandum to District Magistrate regarding the demand of press club at district headquarters

Communal Violence Erupts in Bahraich, Uttar Pradesh

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 117 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 77 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 66 Views

WA