ग़ज़ल: उस ने जब मेरी तरफ़ प्यार से फेंका पानी
📅 06-01-2022 02:31 PM
👁 1 Readers
💬 0 Comments
🔁 0 Shares
कविता

ज़की तारिक़ बाराबंकवीसआदतगंज,बाराबंकी, यूपी

छूते ही जिस्म को बन बैठा शरारा पानीउस ने जब मेरी तरफ़ प्यार से फेंका पानी

एक मुद्दत से वो, जो सूख चला था पानीग़म तेरा सुन के मेरी आँख से निकला पानी

ढालता जाता है ज़ौ रेज़ से मोती जानाँक़तरा क़तरा तेरे बालों से टपकता पानी

पूछो मत लाया है बरबादियाँ कैसी कैसीजब भी मर्यादा की दहलीज़ को लाँघा पानी

जिस की ख़ुनकी ने तेरा लम्स नवाज़ा था मुझेफिर कभी वैसा करम फ़रमा न बरसा पानी

ये सदा जीतता आया था ज़माने से मगरवास्ता जब पड़ा मुझ से तो है हारा पानी

जामे- कौसर के लिए भी तो ज़रूरी थी प्यासवरना मैं ऐड़ी रगड़ता ओर उबलता पानी

शिद्दते- दर्द की मंज़िल से गुज़र कर अक्सरहम ने देखा है "ज़की" आग का बनना पानी

Comments (0)
Published By
More in this category
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 117 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 77 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 66 Views