ताज़ा खबर
• ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को• न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान• सदका-ए-जारीया है वृक्ष रोपण: मौलाना रमजान अमजदी• गोंडा: बुज़ुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या• मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन कामिल मिस्बाही को जामिया का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया• सहजनवा: अचानक पलट गई स्कूल की बस, 25 से 30 बच्चे थे सवार• यूपी में आज से 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी• तेज़ रफ़्तार कार ने मार टक्कर, एक की मौत, दो घायल• गोरखपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री डा० संजय निषाद को अब एमपी-एमएलए कोर्ट से समन, तीन दिन में हाजिर होने का निर्देश• ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

आखिरी वक्त तक तरक्कीपसंद रहे अक़ील रिज़वी साहब

हिंदी हलकों में भी उन्हें गौर से सुना जाता था।

📅 20-12-2021 11:48 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
प्रयागराज

इलाहाबाद के साहित्य और संस्कृति पर उनका गहरा प्रभाव है।

उर्दू के नामचीन आलोचक प्रो.अकील रिज़वी की दूसरी पुण्यतिथि पर युवा सृजन संवाद ने डिजिटल मंच के माध्यम से ऑनलाइन कार्यक्रम करके उन्हें उनकी रचनाओं के माध्यम से याद किया।उर्दू के वरिष्ठ कथाकार असरार गांधी ने कहा कि वे आखिरी वक्त तक तरक्कीपसंद रहे।समसामयिक मुद्दों पर उनकी बारीक नज़र रहती थी।वे हमेशा दूसरों की राय को तवज्जो देते थे।पिछले दस वर्षों के संग साथ को याद करते हुए प्रो.संतोष भदौरिया ने कहा कि हिंदी और उर्दू वाले उनकी बातों को बड़े गौर से सुनते थे।इलाहाबाद की संस्कृति और साहित्य पर उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण पुस्तक लिखी।युवा लेखकों के लेखन और उनकी बातों से उनका गहरा लगाव था।उनके पाये का अब कोई अदीब उर्दू दुनिया में नहीं दिखता ।साझा संस्कृति को जीने और उसकी रवायत को आगे बढ़ाने वाले थे अकील रिज़वी साब।वरिष्ठ रंग निर्देशक प्रवीण शेखर कहा कि उनकी यादें बहुत हैं।उन्हें भारतीय और पाश्चात्य ज्ञान परंपरा की अद्भुत जानकारी थी।मैं उनका विद्यार्थी नहीं रह पर उनसे मिलना अपने नाना बाबा से मिलने जैसा होता था।उतनी आत्मीयता अब नहीं हासिल होती है।

उनकी शागिर्द ताहिरा परवीन ने उन्हें बहुत भावपूर्ण तरीके से याद किया।उन्होंने कहा कि हिंदी हलकों में भी उन्हें बहुत ध्यान से सुना जाता था।हाशिये के समाज के लिए वे हमेशा फिक्रमंद रहते थे।उनका मानना था कि कोई भी अदब वगैर नज़रिये के नहीं चल सकता है। वरिष्ठ ग़ज़लकार अशरफ अली बेग ने कहा कि भाषा की उन्हें बहुत गहरी जानकारी थी।इलाहाबाद की तरकीपसन्द तहरीक में उनका नाम हमेशा बहुत अदब से लिया जाता रहेगा।वरिष्ठ कथाकार नीलम शंकर ने कहा कि उनसे मिलना हमेशा कुछ सीखने जैसा होता था।बड़ा होना क्या होता है उनके व्यक्तित्व को देखकर जाना जा सकता है।उन्होंने हमेशा हम लोगों को हौसलाअफजाई की।साथी धीरेन्द्र धवल, आरती चिराग,मुनेंद्र,ने भी अपनी यादें साझा की।इसके अलावा अरविंद गुप्त, संजय पांडे, गुरपिंदर,अशोक श्रीवास्तव, राहुल कुमार, बृजेश कुमार,जे के पटेल ने भी अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

ऑनलाइन स्मृति सभा का संचालन डॉ. शमेंनाज़ शेख ने किया।

प्रस्तुति/प्रेषकधीरेन्द्र

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

📰 Active Editor ★★★★★
S

Shuaib@Hamariaawaz

📍 Faizabad

📰 1200 Posts👁 1943 Readers📊 1.6 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की प्रयागराज जिला इकाई की बैठक हुई संपन्न

खेत में काम कर रही महिला के ऊपर गिरी आकाशीय बिजली, हुई मौत

प्रयागराज: एक लाख का जूता पहनता हूं, उसी से पीटता हूं

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 117 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 77 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 65 Views

WA