ताज़ा खबर
• ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को• न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान• सदका-ए-जारीया है वृक्ष रोपण: मौलाना रमजान अमजदी• गोंडा: बुज़ुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या• मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन कामिल मिस्बाही को जामिया का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया• सहजनवा: अचानक पलट गई स्कूल की बस, 25 से 30 बच्चे थे सवार• यूपी में आज से 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी• तेज़ रफ़्तार कार ने मार टक्कर, एक की मौत, दो घायल• गोरखपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री डा० संजय निषाद को अब एमपी-एमएलए कोर्ट से समन, तीन दिन में हाजिर होने का निर्देश• ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

कार्यशाला में दी गई सीख---बच्चों का बुनियादी ढांचा मज़बूत बनाएं

📅 18-12-2021 10:45 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
शिक्षा

<p>डायट में पांच दिवसीय फाउंडेशन,लिटरेसी एवं न्यूमैरेसी कार्यशाला</p>
<p>हरदोई। फाउंडेशन लिटरेसी एवं न्यूमैरेसी (एफएलएन )पर आधारित ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला का समापन डायट प्राचार्य रावेन्द्र सिंह बघेल ने किया । प्रशिक्षण में 10 विकास खंडों के एआरपी और केआरपी शामिल हुए। प्रशिक्षण में सामान्य अंकगणित, साक्षरता और भाषाई दक्षता के बारे में तमाम बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। डायट प्राचार्य ने कहा कि बच्चे की बुनियादी शिक्षा का भाषा और गणित ही मुख्य आधार है।इस लिए भाषा और गणित की दक्षताओं के विकास के लिए शिक्षकों द्वारा समग्र प्रयास किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत भाषा और गणित की दक्षता पर बल दिया गया है। राज्य संदर्भ समूह सदस्य आशीष कुमार मिश्र ने कहा की दैनिक जीवन में भाषा और गणित सबसे महत्वपूर्ण विषय है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमरेसी पर विशेष ज़ोर दिया गया है।जिसके तहत विभिन्न भाषाई और गणितीय दक्षताओं के विकास पर चर्चा के लिए यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है ।डायट प्रवक्ता सौरभ मौर्य ने भाषा के विभिन्न कौशलों पर प्रकाश डाला ।डायट प्रवक्ता भारती सिंह ने गणित की विभिन्न दक्षताओं को स्पष्ट किया तथा आरंभिक स्तर पर गणित के विभिन्न कौशलों की चर्चा की। प्रवक्ता उज़्मा जबीं ने इस प्रशिक्षण से प्राप्त बिंदुओं को ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण में लागू करने का आह्वान किया। अंत में ब्लाक स्तर पर बेहतर ढंग से अध्यापकों का प्रशिक्षण संपन्न कराए जाने के संकल्प के साथ प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण मे अभिषेक तिवारी,सचिन मिश्र, अजय कुमार सिंह, जीएस सिंह, दीप्ति त्रिवेदी,इन्द्रजीत,विजय दीक्षित,निरुपमा सिंह, संजय कुमार,सुनील कुमार सहित 50 प्रतिभागी सम्मिलित हुए।</p>

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

📰 Active Editor ★★★★★
S

Shuaib@Hamariaawaz

📍 Faizabad

📰 1200 Posts👁 1921 Readers📊 1.6 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

MADARIS ARE ISLAMIC CENTRES , THEIR PROTECTION IS OUR RESPONSIBILITY.

School children will get 1200 rupees in Uttar Pradesh, money will come directly in the account of parents

फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमरेसी- नई शिक्षा नीति के तहत संवारे जाएंगे बच्चे

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 117 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 77 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 65 Views

WA